कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले उपद्रवियों से प्रशासन ने नुकसान की आधी रकम वसूल ली।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर यतीमखाना हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सख्ती पर सोमवार को शुरू हुआ जुर्माना भरने का का सिलसिला मंगलवार को जारी रहा। मंगलवार को सात और उपद्रवियों ने 94332 रुपये का चेक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमा किया।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
यतीमखाना में हुई हिंसा केदौरान सरकारी और पब्लिक प्रापर्टी के दो लाख 83 हजार रुपये केनुकसान का आकलन करके 21 लोगों को इसकी वसूली का नोटिस जारी किया गया था। इसमें प्रति आरोपी से 13476 रुपये की वसूली का नोटिस करीब 20 दिन पहले जारी किया गया था।
4 of 5
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन आरोपी रकम जमा करने में आनाकानी कर रहे थे। इसपर बेकनगंज पुलिस सख्त हुई और आरोपियों के घर जाकर दबाव बनाया। इसपर सोमवार को छह उपद्रवियों ने 80856 रुपये का चेक सिटी मजिस्ट्रेट को दिया था।
मंगलवार को बजरिया निवासी अदनान, रिहान, बेकनगंज निवासी मोहम्मद ताहिर, इलू भारती, अनवरगंज निवासी आसिफ खां, साबिर और मूलगंज निवासी आकिल अली ने 94332 रुपये का चेक मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमा किया। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि अबतक 175188 रुपये जमा हो चुकेजो कुल रकम के आधे से ज्यादा है।