फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत मिनोचा मर्डर: 18 दिन बाद सुब्रत-शालू का आमना-सामना; बोली- मुझे क्यों फंसाया? 20 सवालों पर लड़खड़ाई जुबान

Thu, 24 Sep 2026 08:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: विनीत मिनोचा हत्याकांड में कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस की जांच अब मृतक के बेटे सुब्रत की ओर घूमती नजर आ रही है। 16 घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस ने आरोपी बहू शालू और उसके पति सुब्रत का आमना-सामना कराया, तो शालू रो पड़ी और सुब्रत पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
1 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कानपुर में विनीत मिनोचा की हत्या में साजिश रचने की आरोपी शालू की पुलिस कस्टडी रिमांड इस हत्याकांड की दिशा बदलता नजर आ रहा है। पीसीआर के 12 घंटे के दौरान करीब तीन बार शालू और सुब्रत का आमना-सामना कराया गया। करीब 18 दिन बाद जब शालू ने पति सुब्रत को अपने सामने देखा तो फूटकर रो पड़ी। बोली- तुम मुझे क्यों फंसाना चाहते हो...।


http://


कल तक शालू से सामना होने का इंतजार करने वाला सुब्रत उसके इस सवाल पर चुप्पी साधकर मुंह फेर बैठा गया। यहीं से पुलिस ने सुब्रत पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। एक के बाद एक करीब 20 से अधिक ऐसे सवाल सुब्रत से किए गए, जिसके जवाब देने में उसकी जुबान लड़खड़ा गई।
विज्ञापन

2 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
फ्लैट में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी
बता दें कि पांच सितंबर की देर रात इंद्रानगर निवासी दवा कारोबारी की उन्हीं के फ्लैट में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में शालू व हत्या के आरोप में उनके पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के शक की सुई सुब्रत पर भी घूम रही थी।
विज्ञापन

3 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
दोनों सुपारी किलर को पुलिस लाइन लाया गया
सुब्रत की भूमिका स्पष्ट करने और फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बरामद करने के लिए बुधवार दोपहर 12:20 बजे तीनों आरोपियों को जेल से निकाला गया। विशाल और राजकिशोर को पुलिस की गाड़ी और शालू को प्राइवेट कार में बैठाकर पुलिस कल्याणपुर थाने पहुंची। यहां करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद दोनों सुपारी किलर को पुलिस लाइन लाया गया।

4 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बेवजह उलझाऊ सवाल क्यों कर रही है पुलिस
शालू को एक अलग जगह पर ले जाकर वहां उसका सुब्रत से सामना कराया गया। शालू के सवाल का सुब्रत की ओर से कोई जवाब न मिलने पर उससे अलग से पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुब्रत ने पुलिस के हर सवाल का जवाब सिर्फ यह कहते हुए दिया कि उसकी इस हत्या में कोई भूमिका नहीं है। पुलिस बेवजह उससे उलझाऊ सवाल क्यों कर रही है।
विज्ञापन

5 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
थाने में शालू की दो बार बिगड़ी तबीयत
थाने लाई गई शालू की पुलिस के सामने ही दो बार तबीयत बिगड़ गई। यह देख पुलिस के हाथपांव फूल गए। थाने में ही महिला डॉक्टर को बुलाया गया। शालू की निगरानी के लिए एक महिला डॉक्टर के अलावा दो महिला दरोगा, चार महिला सिपाही और दो महिला होमगार्ड की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

6 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
इन सवालों ने सुब्रत को उलझाया
  • तुम पर 15 लाख रुपये का कर्ज कैसे हुआ?
  • बिरहाना रोड स्थित ऑफिस में किस बात पर पिता से उसका झगड़ा हुआ था?
  • ऑफिस से दवाओं की चोरी में किसका नाम आया था?
  • सैकड़ों बार विशाल से बात करने के बाद भी उसे हत्या के बाद पहचाना क्यों नहीं?
  • गोवा और देहरादून की यात्रा के दौरान विनीत और शालू को लेकर क्या बातें हुई थी ?
  • तुम्हें किस तरह यकीन है कि पिता की हत्या में पत्नी शालू का ही हाथ है?
  • विनीत-पुनीता और तुम्हारे व शालू के बीच संबंधों में किसी तरह की दरार है क्या?
  • डुप्लीकेट चाबी बनवाने के दौरान तुम साथ में थे, इसके साक्ष्य को क्यों नकार रहे हो?
विज्ञापन

7 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
हत्योरापी ने बरामद कराई डुप्लीकेट चाबी, गमछा व स्कार्फ
पूछताछ के दौरान हत्यारोपी विशाल भी बार-बार बयान बदलता रहा। सूत्रों के अनुसार विशाल ने कहा कि सुब्रत के कहने पर ही शालू का नाम लिया था। हालांकि, बाद में उसने शालू को ही हत्या का मुख्य साजिशकर्ता बताया। उसकी निशानदेही पर रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के पास स्थित प्लाॅट से डुप्लीकेट चाबी बरामद की गई। वहीं, राजकिशोर ने सेंट्रल स्टेशन के पास से स्कार्फ और गमछा बरामद कराया। उसने बताया कि डुप्लीकेट चाबी उसने परेड से नहीं बल्कि गुमटी नंबर पांच से 100 रुपये में बनवाई थी।

8 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
सवालों से बढ़ा सुब्रत का शुगर लेवल
सूत्राें के अनुसार जब पुलिस के अधिकारी सुब्रत के सामने सवालों की झड़ी लगा रहे थे तो बार-बार उसका शुगर लेबल बढ़ रहा था। नियंत्रित करने के लिए कभी वह कुछ दवाएं लेता कभी आराम करने की बात कहकर कुर्सी में अलग बैठ जाता। पुलिस के मुताबिक रिमांड में सुब्रत को साथ रखने के लिए रजिस्टर में लिखापढ़ी (तस्करा) की गई है। उसके कई क्रेडिट कार्डों की जानकारी भी मिली है।

9 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
रात में घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस
देर रात पुलिस शालू, विशाल, राजकिशोर और सुब्रत को लेकर विनीत के अपार्टमेंट पर पहुंची। जहां विशाल और राजकिशोर से सीन रीक्रिएट कराया गया कि कैसे गेट से दाखिल हुए, फ्लैट के भीतर कैसे घुसे और विनीत के आने तक किस कमरे में छिपकर उनका इंतजार किया। विनीत के आने पर कैसे उन्हें मौत के घाट उतारा और वहां से भागे कैसे।
विज्ञापन

10 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
रिमांड पूरी होने में अभी काफी घंटे बाकी हैं। बुधवार को हुई पूछताछ के बाद शालू और सुब्रत किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। अभी कई ऐसे बिंदु हैं जिन पर दंपती से सवाल-जवाब होने हैं। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें