फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत मिनोचा मर्डर: दवा कारोबार पर भी संकट, जेल में करवटें बदलता रहता सुब्रत, बोला- पिता ने जैसा किया वैसा भरा

Thu, 01 Oct 2026 09:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या और उनके बेटे सुब्रत के जेल जाने के बाद परिवार के 50 करोड़ रुपये के दवा कारोबार पर संकट मंडराने लगा है। बिरहाना रोड स्थित फर्म में विनीत की पत्नी और बेटी बैठ रही हैं, लेकिन बैंक खाते फ्रीज होने के कारण 10 से 15 लाख रुपये के चेक बाउंस हो चुके हैं, जिससे दवाओं का नया स्टॉक आना बंद हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या और उनके बेटे सुब्रत के जेल जाने के बाद अब कारोबार पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बिरहाना रोड स्थित विनीत की फर्म में भले ही उनकी पत्नी और बेटी बैठ रहीं हो, लेकिन कामकाज की जिम्मेदारी कर्मचारी ही उठा रहे हैं। ऐसे में कयास तेज हो गए हैं कि कभी भी कारोबार समेटा जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार विनीत मिनोचा की ओर से जारी किए गए कंपनी के चेक भी बाउंस हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि विनीत की हत्या के बाद ही उनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए थे। पांच सितंबर की रात विनीत की उनके इंद्रानगर स्थित अपार्टमेंट में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पहले हत्या की साजिश रचने के आरोप में उनकी बहू शालू को जेल भेजा था।
विज्ञापन

2 of 5
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
50 करोड़ का दवा कारोबार भी लड़खड़ाने लगा है
इसके बाद में वारदात को अंजाम देने वाले विशाल ने जब हत्या कराने के लिए बेटे सुब्रत का नाम लिया तो कहानी पलट गई। पुलिस ने शालू को रिहा कराकर उसके पति सुब्रत को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। करीब एक सप्ताह पूर्व जब सुब्रत को पुलिस ने गिरफ्तार किया तब से मिनोचा परिवार का 50 करोड़ का दवा कारोबार भी लड़खड़ाने लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
दवाओं का नया स्टाॅक भी नहीं आ पा रहा
सूत्रों के अनुसार अलग-अलग कंपनियों को दिए गए तकरीबन 10 से 15 लाख रुपये के चेक बाउंस हो गए हैं। इससे दवाओं का नया स्टाॅक भी नहीं आ पा रहा है। माना जा रहा है कि विनीत की पत्नी पुनीता और बेटी शुभांगी अभी कारोबार में परिपक्व नहीं हैं। इस कारण कभी भी फर्म के चैनल पर ताला पड़ सकता है। हालांकि, बाजार के व्यापारियों का कहना है कि परिवार कारोबार से संबंधित जो मदद मांगेगा वो की जाएगी।

4 of 5
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
मन की शांति के लिए शालू गई छतरपुर आश्रम
पांच सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच 25 दिन शालू की जिंदगी में 50 वर्षों की तरह गुजरे हैं। उसने कभी सोचा भी न होगा इन 25 दिनों में उसका परिवार ऐसा बिखरेगा कि शायद ही कभी जुड़े पाए। यह शब्द हैं शालू के भाई धीरज अरोड़ा के। उन्होंने बताया कि शालू अपने मन की शांति के लिए बुधवार को अपनी बहन सोनिया के साथ छतरपुर स्थित गुरुजी के आश्रम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
जेल में करवटें बदलता रहता सुब्रत
वह सुब्रत जो कभी एक घंटे भी बिना एसी के घर या फर्म में न रहा हो उसे अब अपनी रातें जेल में बितानी पड़ रही हैं। जेल सूत्रों के अनुसार सुब्रत बैरक में रात भर करवट बदलता रहता है। दिन में किसी दीवार से टेक लगाकर आंखें बंदकर बैठा रहता है। खाना-पीना भी न के बराबर है। कुछ बंदियों से बातचीत में सिर्फ इतना ही कहता है कि पिता ने जैसा किया वैसा भरा है। कभी-कभी वह यह जरूर कहता है कि शालू के जेल जाने से वह ज्यादा दुखी और परेशान हो गया था। इसकी वजह से ही वह नींद की गोलियां खाने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें