कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के बाद विकास दुबे समेत कलक्ट्रेट से गायब 173 असलहों की फाइलों के मामले की सीबीसीआईडी जांच की संस्तुति की गई है। डीआईजी ने इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
शासन से मंजूरी मिलने के बाद सीबीसीआईडी जांच शुरू करेगी। मामले में विभागीय जांच भी कराई गई थी, जिसका केस कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया है। बिकरू कांड के बाद जब पुलिस और एसआईटी ने विकास दुबे की असलहों की फाइलें प्रशासन से मांगी तब पता चला कि फाइलें गायब हैं।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
विभागीय जांच कराई गई तो खुलासा हुआ कि विकास समेत 173 असलहों की फाइलें गायब हैं। प्रशासन ने लिपिक विजय पर केस दर्ज कराया है। इसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।
4 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच एसआईटी ने मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने के निर्देश दिए थे। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसमें सीबीसीआईडी जांच कराने की संस्तुति की गई है।
पचास से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी
पूर्व एसएसपी अनंत देव पर कार्रवाई के बाद एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह समेत सीओ, इंस्पेक्टर समेत पचास से अधिक पुलिसकर्मियों पर शासन कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसमें से कई आईपीएस, पीपीएस भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक एसआईटी ने इन नामों का खुलासा नहीं किया है।