फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसिव ओपन से घर बैठे सुनें 'प्रोफेसर के ऑनलाइन लेक्चर', कानपुर यूनिवर्सिटी ने की शुरूआत 

Tue, 16 Jan 2018 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैंपस में अगले सत्र से मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक) की शुरूआत होगी। इसके तहत कैंपस में चलाए जा रहे सभी कोर्स में अध्ययनरत छात्र ऑनलाइन भी पढ़ाई कर पाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के शिक्षक अपना लेक्चर वीडियो के रूप में तैयार करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा भी ऑनलाइन ही होगी

2 of 4
डेमो पिक
इस बाबत कुलपति ने शिक्षकों को अहम निर्देश दिए हैं। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने कहा कि बीटेक, एमबीए, एमएससी, सहित उन सभी कोर्स के अंतिम वर्ष में मूक को शामिल किया जाएगा जो कैंपस में संचालित हो रहे हैं। इसकी परीक्षा भी ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन

ऑडियो में लेक्चर पहले ही है ऑनलाइन

3 of 4
डेमो पिक
विश्वविद्यालय की ओर से पहले ही कई विषयों के लेक्चर ऑडियो के रूप में विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे कम्युनिटी रेडियो के जरिए भी प्रसारित किया जा रहा है। इसमें कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन खुद अपने लेक्चर देते हैं।
 
विज्ञापन

राज्य की पहली विश्वविद्यालय

4 of 4
डेमो पिक
मूक कोर्स संचालित करने में अगर विश्वविद्यालय सफल रहती है तो यह प्रदेश की पहली ऐसी राज्य विश्वविद्यालय होगी जिसने अपने कोर्स में मूक को भी शामिल किया है। खास बात है कि इसके जरिए छात्र देश और दुनिया के कई बड़े विशेषज्ञों के मूक कोर्स को भी ज्वाइन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें