रावण को केंद्र बिंदु में रखते हुए सुनाई रामायण की गाथा
सोचिए अगर रामायण के मुख्य केंद्र में रावण को रख दिया जाए तो कैसा नजारा होगा। सोमवार को यही हुआ। आईआईटी कानपुर में व्याख्यान का आयोजन हुआ और उसमें मुख्य वक्ता अमेरिका के ओबरलीन कॉलेज, ओहियो की प्रो. पौल रिचमैन ने रामायण की कथा में केवल रावण की गाथा सुनाई।