Kanpur Double Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मासूम बेटियों रिद्धि और सिद्धि के गले पर 4 सेंटीमीटर लंबा और 3 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा घाव मिला है। हत्यारे पिता ने गले पर चापड़ रखकर उस पर हथौड़े से प्रहार किया था, जिससे श्वास नली पूरी तरह कट गई।
कानपुर में जुड़वां बहनें रिद्धि-सिद्धि की मौत के बाद उनके शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के हाथ भी गले के घाव को देखकर कांप उठे। दोनों मासूमों के गले पर चापड़ रख हथौड़ा मारने के कारण 12 स्कवॉयर सेंटीमीटर का घाव हो गया था। यह श्वांस नली के पास चार सेंटीमीटर लंबा और तीन सेंटीमीटर चौड़ा घाव था।
वहीं, डॉक्टरों को शरीर पर कहीं अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ विपुल, डॉ महेंद्र ने इस बात से आश्चर्य थे कि आखिर जिन मासूमों ने पहली बार अपने गले से पापा बोला होगा उसी निर्दय पिता ने क्रूरतापूर्वक बड़ी बेरहमी से गले में चापड़ से हथौड़ा मारकर गला काट डाला।
विज्ञापन
2 of 12
टीवी देखता बच्चियों को छोटा भाई
- फोटो : amar ujala
विसरा भी सुरक्षित किया गया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में नशीली दवा खाने की पुष्टि हुई है। जिस कारण शरीर शिथिल पड़ गया और हत्यारोपी पिता हैवान बन गया। विसरा भी सुरक्षित किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का साफ कहना है कि धारदार हथियार से गला काटने से मौत की पुष्टि हुई है। जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
3 of 12
गैलरी मे खड़ी बच्चों की साइकिल
- फोटो : amar ujala
15 दिन में लगेगी चार्जशीट, पत्नी-गार्ड और नौकरानी होंगे गवाह
त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करीब 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी चल रही है। केस को मजबूत बनाने के लिए पुलिस हर पहलू पर साक्ष्य जुटा रही है, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ पुख्ता आधार प्रस्तुत किया जा सके।
4 of 12
कमरे में लगा कैमरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों के बयान कर लिए गए हैं दर्ज
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी शशिरंजन की पत्नी रेशमा, अपार्टमेंट का हंसपुरम के आवास विकास निवासी सिक्योरिटी गार्ड प्रेमनारायण दीक्षित और घर में काम करने वाली गोवर्धनपुरवा निवासी नौकरानी अमरावती उर्फ आशा इस मामले के प्रमुख गवाह होंगे। तीनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और इन्हें केस की कड़ी जोड़ने में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 12
कमरे में पड़े बच्चों के टेडी बियर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गार्ड और नौकरानी ने दिए हैं महत्वपूर्ण इनपुट
पत्नी के बयान से घरेलू हालात और घटना से पहले की परिस्थितियों पर रोशनी पड़ी है, जबकि गार्ड और नौकरानी ने आरोपी की गतिविधियों और आवाजाही से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट दिए हैं। वहीं, मौके पर किए गए बेंजाडाइन टेस्ट में हत्यारोपी के हाथ और कपड़ों पर लगा बच्चियों का खून उसे सजा दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन
6 of 12
कैमरे लगे इसी कमरे में हुई है वारदात
- फोटो : amar ujala
घटनाक्रम की टाइमलाइन को किया जा रहा है स्पष्ट
नौबस्ता थाना प्रभारी के मुताबिक, जिस कमरे में वारदात हुई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जांच का सबसे अहम सबूत हैं। फुटेज के जरिए घटना के समय आरोपी की मौजूदगी, गतिविधियों और घटनाक्रम की टाइमलाइन को स्पष्ट किया जा रहा है। यह इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अदालत में आरोपी के खिलाफ मजबूत आधार साबित होगा। आरोपी ने भी वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन
7 of 12
बिलखती मां को संभालती महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
स्टील के चापड़ को मूलगंज से 500 रुपये में खरीदा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई अहम तथ्य सामने आए हैं। शुरुआती निष्कर्षों में बच्चियों को पहले नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही, हत्या में इस्तेमाल किए गए स्टील के चापड़ को आरोपी द्वारा पांच दिन पहले मूलगंज से 500 रुपये में खरीदकर पहले से खरीदकर लाने की बात भी सामने आई है, जिससे घटना में साजिश की पुष्टि होती है।
8 of 12
इसी कमरे में की गई दोनों बेटियों की हत्या
- फोटो : amar ujala
तकनीकी साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और फॉरेंसिक रिपोर्ट को आधार बनाकर मजबूत चार्जशीट तैयार की जा रही है। जांच टीम का लक्ष्य है कि सभी पहलुओं को पुख्ता कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। -दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
9 of 12
पुलिस को जानकारी देता हत्यारोपी पिता
- फोटो : amar ujala
हत्यारोपी शशिरंजन के बड़े भाई राजीव ने कानपुर आने से किया इन्कार
त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में जुड़वां बच्चियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या के बाद उनके आरोपी पिता शशिरंजन मिश्रा के परिवार ने भी उससे दूरी बना ली है। रेशमा ने गया में रहने वाले अपने जेठ राजीव को जब वारदात की जानकारी दी तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि शशिरंजन ने जो किया उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कानपुर आने से भी इन्कार कर दिया।
10 of 12
त्रिमूर्ति अपार्टमेंट
- फोटो : amar ujala
भाई ने जो किया वह जाने... मेरा उससे कोई संबंध नहीं
हत्यारोपी की पत्नी रेशमा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने जेठ राजीव को ही फोन कर वारदात की सूचना दी थी। फोन पर उन्होंने जेठ को रोते हुए बताया कि शशिरंजन ने दोनों बेटियों की नृशंस हत्या कर दी है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। इस पर जेठ ने बस इतना ही कहा कि जो हुआ बहुत दुखद है। उसका उन्हें अफसोस है लेकिन वह कानपुर नहीं आ पाएंगे।
11 of 12
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : amar ujala
रेशमा ने बिहार के गया निवासी जेठ को दी थी वारदात की जानकारी
शशिरंजन से कोई संबंध न होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इस मामले में दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। रेशमा ने बताया कि सास गीता मिश्रा का निधन फरवरी 2014 में हुआ था। मां की मौत के बाद न कोई बिहार गया और न वहां से कोई परिजन कानपुर उनके घर आया।
ये था पूरा मामला
किदवईनगर के-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शनिवार देर रात पिता शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने एक-एक कर दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। बचने की गुंजाइश न रहे इसलिए गले पर चापड़ रखकर हथौड़े से वार किए। आरोपी ने वारदात से पहले बच्चियों को नशीली दवा भी खिलाई थी। पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद है।