केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से रविवार शाम चार बजे तक दर्ज की गई कानपुर के प्रदूषण की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है। फिर भी दिल्ली की अपेक्षा कानपुर में प्रदूषण ज्यादा रिकार्ड किया गया। कानपुर में एक्यूआई 307 और दिल्ली में 215 एक्यूआई रिकार्ड किया गया। 17 को कानपुर का एक्यूआई देश में सबसे ज्यादा 418 पर था। कानपुर अभी भी रेड जोन में है।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर अभी भी रेड जोन में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले गाजियाबाद, नोएडा, और ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषण की स्थिति काफी खराब थी। रविवार को इन शहरों में पीएम 2.5 की स्थिति में चौंकाने वाला परिवर्तन आया है। यहां पर प्रदूषण की स्थिति येलो जोन हो गई यानि स्वस्थ व्यक्ति के लिए यह नुकसानदेह कम होगा।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर अभी भी रेड जोन में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से ज्यादा खराब स्थिति में बिहार के दो शहर मुजफ्फरपुर और पटना हैं। वाराणसी में स्थिति काफी खराब है। लखनऊ की दशा भी काफी सुधरी है। इस बदलाव का कारण हवा का तेज चलना और दिन में खुला आसमान होना बताया जा रहा है।
4 of 5
कानपुर अभी भी रेड जोन में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख शहरों का एक्यूआई
कानपुर..307
कटनी..304
मुजफ्फरपुर ..315
पटना...309
गांधी नगर ..124
गाजियाबाद..218
ग्रेटर नोएडा..202
गुरुग्राम..136
लखनऊ 256
वाराणसी..312
दिल्ली...215