Kanpur Crime News: कानपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में 13 महिलाओं व सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए 20 में से 19 लोगों को कोर्ट में पेश किया है।
कानपुर में गुमटी नंबर पांच स्थित आईडीबीआई बैंक के आया सिंह कॉम्प्लेक्स में बीते तीन सालों से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। वहीं, कॉम्प्लेक्स के मालिक करनजीत सिंह को भी स्पा सेंटर की आड़ में किए जा रहे इस धंधे की जानकारी थी, जिसका वह भी प्रतिमाह का हिस्सेदार था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में इसका खुलासा किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीपी बीपी जोगदंड को काफी समय से नजीराबाद थाना क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।
गुरुवार को डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार व एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कॉम्प्लेक्स में छापा मारा था। एक ही कॉम्प्लेक्स में संचालित तीन स्पा सेंटरों में से 13 महिलाओं व सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था।
विज्ञापन
2 of 9
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
मौके से मिली थी आपत्तिजनक सामग्री
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी। गिरफ्तार की गई स्पा संचालिका किदवईनगर निवासी लकी पांडेय के गर्भवती होने के कारण पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए 19 लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
3 of 9
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
कॉम्प्लेक्स मालिक ने किया था एग्रीमेंट
स्वरूपनगर एसीपी बृजनारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि कॉम्प्लेक्स मालिक करनजीत सिंह ने स्पा संचालिकाओं से तीन साल पहले एग्रीमेंट किया था और तब से स्पा सेंटरों का संचालन किया जा रहा था। उसे वहां देह व्यापार किए जाने की जानकारी थी।
4 of 9
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
पुलिस ने करनजीत को भी बनाया है आरोपी
इसके लिए वह एग्रीमेंट में दर्ज किराये के अलावा प्रति माह अलग से रकम भी वसूलता था। पुलिस ने उसे भी मामले में आरोप बनाया है। पुलिस के छापे की सूचना मिलने की जानकारी मिलने के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
5 of 9
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
नजीराबाद थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध
नजीराबाद थाना क्षेत्र में करीब 25 स्पा सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से कई जीटी रोड स्थित कॉम्प्लेक्स और फ्लैट में संचालित हैं। स्पा सेंटर के सूत्रों की मानें तो सभी स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार कराया जाता है।
विज्ञापन
6 of 9
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मिलता है सेवा शुल्क
सभी स्पा सेंटर संचालकों की स्थानीय थाना पुलिस से सांठगांठ रहती है। एक स्पा सेंटर से थाना और स्थानीय पुलिस चौकी को मिलाकर 15 से 20 हजार रुपये प्रति माह का सेवा शुल्क चुकाया जाता है। आया सिंह कॉम्प्लेक्स में हो रहे इस धंधे की शिकायत तमाम बार स्थानीय लोगों ने भी कीं, लेकिन हार बार निचले स्तर पर ही मामला दबा दिया गया।
विज्ञापन
7 of 9
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
स्पा सेंटर से कूदी थी युवती, पुलिस ने दबा दिया मामला
नजीराबाद थाना क्षेत्र में संचालित ग्लो शाइन नाम के स्पा सेंटर में देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर करीब चार माह पूर्व डायल 112 की पीवीआर ने छापा मारा था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के पहुंचते ही अफरा तफरी मची। पुलिस से बचने के लिए एक युवती अपार्टमेंट के पीछे एक खंड से जाल पर कूद गई थी।
8 of 9
स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई
इससे वह घायल हो गई थी। इसके बाद स्पा संचालक ने पुलिस से मौके पर ही सांठगांठ कर उन्हें चलता कर दिया था। उस वक्त नजीराबाद थाना पुलिस ने भी कोई तहरीर न मिलने पर कार्रवाई करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। साथ ही, मामले को दबा भी दिया गया।
स्पा सेंटरों के खिलाफ चलेगा अभियान
नजीराबाद थाना क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार पकड़े जाने के बाद अधिकारियों ने स्पा सेंटरों के लिए अभियान शुरू करने की तैयारी की है। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी के अनुसार शहर के सभी स्पा सेंटरों की कुंडली खंगाली जाएगी। पुलिस टीमों को तैयार कर औचक छापा मारा जाएगा।