फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सलमान के शो ‘दस का दम’ में दम दिखाएंगी कानपुर की जुड़वां बहनें 

Tue, 03 Jul 2018 10:11 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आज रात साढ़े आठ बजे सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होगा कार्यक्रम
- गांधी ग्राम में जन्मीं जुड़वां बहनें सलमान के सवालों का देंगी जवाब
- शो की रिकार्डिंग के लिए जून में मुंबई गईं थीं दोनों बहनें 
विज्ञापन
1 of 4
आज रात साढ़े आठ बजे सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होगा कार्यक्रम
कानपुर के गांधी ग्राम में जन्मीं जुड़वा बहनें मंगलवार को सलमान खान के साथ टीवी पर नजर आएंगी। रात 8:30 बजे टीवी चैनल सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होने वाले शो ‘दस का दम’ में दोनों बहनें सलमान के सवालों का जवाब देंगी और रुपये भी जीतेंगी। इस शो की शूटिंग जून में हो चुकी है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
गांधी ग्राम में जन्मीं जुड़वां बहनें सलमान के सवालों का देंगी जवाब
जुड़वां बहनों कविता और बबिता ने बताया कि 13 फरवरी को उन्होंने सोनी टीवी पर ‘दस का दाम’ शो और सोनीलिव एंड्रॉयड एप के बारे में देखा था। इसके बाद दोनों ने इस एप को अपने-अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया। एप में लगातार सवाल पूछे गए। जैसे भारत में कितने लोग रसगुल्ला खाना पसंद करते हैं?, भारत में कितने प्रतिशत लोग बिना शक्कर की चाय पीते हैं? फरवरी से लेकर जून तक कई ऐसे ही सवाल पूछे गए। इस बीच उनकी रैंकिंग बढ़ती गई। एक जून को सोनी चैनल की ओर से ‘दस का दाम’ शो में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद दोनों बहनें मुंबई गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी पहुंचीं। 13 जून तक शो की शूटिंग चली। यही शो अब टीवी पर दिखाया जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
जून में मुंबई गईं थीं दोनों बहनें
दोनों के पति भी गए साथ, सलमान से की बात
कविता की उम्र लगभग 53 वर्ष है। वे पेशे से स्किल डेवलपर, समाजसेवी और साहित्यकार हैं। पति राम प्रकाश मिश्रा के साथ शहर में ही रहती हैं। पति शिक्षा अभियान के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर हैं। कविता की जुड़वां बहन बबिता त्रिपाठी पेशे से टीचर हैं और पति अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ सोनभद्र में रेणु सागर में रहती हैं। अरुण कुमार बिरला ग्रुप में परचेजिंग मैनेजर हैं। शो में दोनों बहनों के पति भी गए थे। टीवी शो में सलमान इन चारों लोगों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
दोनों के पति भी गए साथ, सलमान से की बात
पहले राउंड ‘पांच का पंच’ में जीते 20 हजार
‘दस का दाम’ शो के पहले राउंड ‘पांच का पंच’ में कविता और बबिता ने सवालों के जवाब देकर 20 हजार रुपये जीते। इसके बाद दोनों बाहर हो गईं। दोनों बहने सुपरस्टार सलमान खान की फैन भी हैं। हाल में सोनी टीवी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कविता और बबिता ढोलक बजाकर लोकगीत गाती नजर आ रही हैं। शो में कविता मिश्रा बबिता बनकर पहुंच जाती हैं। थोड़ी देर बाद बबिता जब एंट्री मारती हैं तो दोनों जुड़वां बहनों को देखकर सलमान भौचक्के रह जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें