चौबेपुर एनकाउंटर का पूरा खूनी खेल सीसीटीवी में कैद है। ये कैमरे विकास के मकान के बाहर दीवारों पर लगे थे। पर शातिर विकास दुबे डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) लेकर फरार हुआ है जिससे नरसंहार के सुबूत न रहें। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि विकास ने पूरी तैयारी और साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : अमर उजासा
विकास ने अपने घर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया था। उसके एक करीबी ने बताया कि इन कैमरों को उसने मोबाइल एप से कनेक्ट कर रखा था। वो कहीं भी रहकर घर और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता था। मुख्य गेट पर दो सीसीटीवी लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दाएं और बाएं की तरफ दीवार पर भी एक-एक कैमरा लगा है। इन सभी कैमरों की जद में ही पुलिसकर्मियों को मारा गया। विकास दुबे और उसके साथ के बदमाशों ने जो बर्बरता पुलिसकर्मियों के साथी की उसका एक-एक पल उसमें कैद है।
4 of 6
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को उम्मीद थी कि ये अहम साक्ष्य मिल जाएंगे जिससे काफी मदद मिलेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। जब पुलिस ने डीवीआर खोजा तो गायब था। तब पता चला कि विकास वारदात को अंजाम देने के बाद डीवीआर भी लेकर चला गया।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : amar ujala
कभी बंद नहीं होते थे कैमरे
पुलिस के मुताबिक खुद की सुरक्षा के कारण विकास इन सीसीटीवी को कभी भी बंद नहीं करता था। काफी समय पहले ऐसा भी हुआ कि कैमरों के जरिये ही उसे पता चला कि बाहर पुलिस है तो वो मकान के पिछले हिस्से से फरार हो गया। वहीं से सूखी नदी किनारे से कानपुर देहात की सीमा में घुस गया। अगर पुलिस को डीवीआर मिल जाती तो जांच में बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता। सुबूत भी मिल जाते। कैमरों पर गोली मारने का प्रयास भी किया गया था जोकि दीवारों पर जा लगी थीं। इस कारण डीवीआर गायब की।
बोलेरो से से फरार होने की आशंका
पुलिस को घटनास्थल से असलहा-बारूद बरामद नहीं हुआ। मगर जिस तरह से हमला हुआ था, उससे पुलिस अफसरों ने अंदाजा लगाया था कि असलहों का जखीरा होगा। चूंकि घटना के बाद बदमाश फरार हुए थे, ऐसे में असलहा बटोर के ले जाना और वो भी पैदल, आसान नहीं था। मगर इसके विपरीत हुआ। वहां पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। इसलिए अब आशंका है कि सभी बदमाश गाड़ियों से फरार हुए हैं। उसी में असलहों के जखीरे के साथ डीवीआर भी ले गए। सूत्रों के मुताबिक बोलेरो से बदमाश भागे हैं।