कानपुर में आज होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुलिस का सख्त पहरा होगा। हर बूथ पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर उच्च अधिकारियों की तैनाती के साथ आईपीएस अफसर निगरानी करेंगे। गड़बड़ी करने वाले पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) तक की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पहली बाहर होगा जब किसी आईपीएस अफसर (पुलिस कमिश्नर) के हाथ में चुनाव की कमान होगी। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि कानपुर नगर और आउटर में कुल 826 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जहां-जहां मतदान होने हैं, उन एरिया को 10 ब्लॉक में बांटा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आठ ब्लॉक में एडीसीपी की तैनाती की जाएगी। अन्य में डीएसपी रैंक के अफसर होंगे। इसके अलावा 21 इंस्पेक्टर, 430 सब इंस्पेक्टर, 957 हेड कांस्टेबल, 2400 सिपाही और 3500 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सब इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। इंस्पेक्टर व डीएसपी निगरानी करेंगे।
4 of 5
कानपुर पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था, एडिशनल सीपी क्राइम व मुख्यालय भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कई क्यूआरटी भी बनाई गई हैं। पुलिस कमिश्नर ने एक विशेष टीम तैयार की है। इस टीम के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मतदान केंद्रों पर घूमते रहेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी होगी।
आईपीएस डॉ. अनिल कुमार संभालेंगे बिकरू की बागडोर
बिकरू कांड के बाद ये गांव बेहद संवेदनशील हो गया है। विकास दुबे का पंचायती चुनावों में दबदबा हुआ करता था। करीब 25 साल बाद करीब एक दर्जन प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। संवेदनशीलता को देखते हुए यहां की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आईपीएस डॉ. अनिल कुमार को सौंपी गई है। वे इलाके के बारे में भी भलीभांति परिचित हैं।
कुल मतदान केंद्र (नगर व आउटर): 826 कुल बूथ (नगर व आउटर): 1994 कुल संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र नगर व आउटर में: 81