फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टिट फॉर टैट': कातिल शेयर कर रहा गर्लफ्रेंड संग तस्वीरें, ऑडियो- जो जैसा करेगा...वैसा भरेगा, मुमताज हत्याकांड

Fri, 14 Aug 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Mumtaz Murder Case: भीतरगांव के देवसढ़ गांव में हुए मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस की सात टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। वहीं आरोपी खुलेआम सोशल मीडिया पर तस्वीरें और टिट फॉर टैट का ऑडियो भेजकर पुलिस को चुनौती दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कानपुर के भीतरगांव में साढ़ के देवसढ़ गांव में हुए चर्चित मुमताज हत्याकांड का मुख्य कातिल शोयल खान उर्फ रानू वारदात को अंजाम देने के छै दिन बीत जाने के बाद खुली हवा में फरार है। कानपुर पुलिस की सात टीमें उसकी धरपकड़ के लिए दूसरे राज्यों तक में लगातार छापेमारी कर रही हैं।


http://


इसके बावजूद आरोपी पुलिस से दस कदम आगे चलते हुए उन्हें लगातार खुली चुनौती दे रहा है। फरार होने के बाद भी आरोपी सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय है। उसने एक क्षेत्रीय व्हाट्सएप ग्रुप में सुबहख 10:17 बजे कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पानी भरकर युवती पर फेंकते हुए आ रहा नजर
तस्वीरों में वह एक युवती के गले में हाथ डाले और झील किनारे घूमते हुए नजर आ रहा है। कुछ तस्वीरों में दोनों हाथ के पंजे से दिल की आकृति बनाते दिख रहा है। जबकि एक वीडियो में किसी जलाशय किनारे पास हाथों में पानी भरकर युवती पर फेंकते हुए खेलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
टिट फाॅर टैट यानी जैसे को तैसा
तस्वीरों के साथ ही कातिल ने 17 सेकंड का एक ऑडियो संदेश भी भेजा है। ऑडियो में वह कहते सुना जा सकता है कि जैसे को तैसा, जो जैसा करता है उसको वैसा ही मिलता है। हमने गलत किया है, तो हमको भी गलत मिलेगा, सामने वाला गलत करेगा तो उसको भी गलत मिलेगा। यही तो जीवन का दस्तूर है, फिर अंग्रेजी में टिट फाॅर टैट यानी जैसे को तैसा कह रहा है।

4 of 6
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
दो धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे थे
इससे पहले भी आरोपी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार स्टोरी और पोस्ट शेयर करता रहा है। मृतक के भाई भूरा खान के बेटे के व्हाट्सएप पर भी उसने कई बार कॉल की और दो धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे थे। फिलहाल, सात टीमों को गच्चा देकर बेखौफ घूम रहे इस आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पहली पत्नी को तलाक, तीन माह पहले रानू ने की थी कोर्ट मैरिज
मुमताज हत्याकांड के आरोपी शोयल खान उर्फ रानू के पारिवारिक जीवन से जुड़े कई नए खुलासे हुए हैं। पड़ोसियों के अनुसार, रानू का निकाह करीब सात वर्ष पूर्व कानपुर में हुआ था, जिससे उसकी एक बेटी भी है। हालांकि, वह अपनी पहली पत्नी को पहले ही तलाक दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
हर पहलू को खंगालने में जुटी है पुलिस
तलाक के बाद, रानू का एक अन्य विवाहित महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन महीने पहले ही उसने कोर्ट मैरिज के बाद महिला के साथ केरल घूमने पहुंचा था। पुलिस अब रानू के इस उलझे हुए आपराधिक और व्यक्तिगत इतिहास के हर पहलू को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें