कानपुर में बुजुर्ग के पैर बांधकर करंट लगाया और फिर सिर पर बांका मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक भाई पर है। भाई गोविंदपुरी स्टेशन पर अचेत मिला है। घर में खून से सने कपड़े मिले हैं।
कानपुर के गोविंदनगर में शनिवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पहले करंट लगाया गया, उसके बाद सिर में बांके से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला की हत्या की जानकारी उस समय हुई, जब उसके घर काम करने वाली पहुंची।
दरअसल, घर के अंदर बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला। उन्हें करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया था। बुजुर्ग के दोनों पैरों को रस्सी और अंगूठों में बिजली के तार लपेटकर स्विच बोर्ड पर लगाया हुआ था। बांके से सिर पर प्रहार भी किया था। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। करंट लगने से बुजुर्ग के पैर की उंगलियां जलीं मिलीं। जांच-पड़ताल के दौरान उसके भाई के खून से सने कपड़े घर के अंदर मिले हैं। वहीं, भाई गोविंदपुरी स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला है। पुलिस ने भाई पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन
2 of 5
अस्पताल में भर्ती भाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काम करने वाली प्रेमा ने देखी लाश
शनिवार सुबह करीब नौ बजे इनके घर में काम करने वाली कच्ची बस्ती निवासी प्रेमा पहुंची। वह काफी देर तक गेट खटखटाती रही, लेकिन न खुलने पर पड़ोसी अमित बत्रा को सूचना दी। अमित ने थोड़ा जोर लगाकर धक्का दिया तो गेट खुल गया। दोनों अंदर पहुंचे तो सामने वाले कमरे में बिस्तर पर बुजुर्ग द्रौपदी का शव पड़ा था। अमित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 5
इसी घर में हुई महिला की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोविंदपुरी स्टेशन पर अचेत मिला व्यक्ति
गोविंदनगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। टीम को मौके से खून से सने भगवान दास के बनियान और लोअर मिल गए। सोफे के नीचे खून सना बांका भी मिला है। पुलिस जांच-पड़ताल कर ही रही थी, इसी दौरान गोविंदपुरी स्टेशन से किसी ने 112 नंबर पर अचेत पड़े व्यक्ति की सूचना दी।
4 of 5
स्टेशन पर दिखा भाई भगवान दास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
112 नंबर पुलिस ने पहुंचकर जांच की और फोटो गोविंदपुरी पुलिस को फारवर्ड किया। मौके पर खड़े पड़ोसियों ने उसकी पहचान भगवान दास के रूप में की। पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया है। घर में मिले भगवान दास के मोबाइल से पुलिस ने मामले की जानकारी बड़ौदा निवासी भाई पुरुषोत्तम को दी। उन्होंने रविवार सुबह आने की बात कही।
द्रौपदी आनंद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवसाद में हत्या करने की आशंका
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वृद्धा बीमार चल रही थी। उसका इलाज होता था। उनका भाई अवसाद में है। पड़ोसियों ने बताया कि भगवान दास पिछले कुछ समय से काफी चिड़चिड़े हो गए हैं। आशंका है कि इसी के चलते किसी बात पर नाराज होने के बाद बहन की जघन्य तरीके से हत्या कर दी हो। भगवान दास सुबह 8:16 बजे घर से निकला था। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। तभी असली वजह सामने आएगी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।