कानपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी प्रेमिका के साथ उसके कमरे में था। प्रेमी को महिला के पति, देवर और ससुर ने पीटकर मार डाला। आरोपियों ने प्रेमी को मुंह बांधकर करीब एक घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सास और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीनों फरार हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। साढ़ थाना इलाके के गंभीरपुर गांव में शनिवार आधी रात महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचे प्रेमी को पति, देवर व ससुर ने मुंह बांधकर करीब एक घंटे तक लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।
रात भर लहूलुहान प्रेमी आंगन में पड़ा रहा। सुबह जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रेमी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास-बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सास और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं।
गंभीरपुर गांव निवासी अतुल उर्फ गोपाल तिवारी (28) पेट्रोल पंप पर काम करने के साथ ऑटो भी चलाता था। शनिवार रात करीब 12:30 बजे बगल के मोहल्ले में रहने वाली विकास अवस्थी की पत्नी सुमन ने उसे फोन करके घर बुलाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
प्रेमी अतुल की हत्या के बाद परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के कमरे में पहुंचने पर खटपट की आवाज सुनकर जागे पति विकास ने दरवाजा खुलवाया। अंदर अतुल को देखकर पिता कालिका उर्फ कल्लू और भाई मोहित के साथ मिलकर अतुल का मुंह बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 11
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के बेहोश होने के बाद रविवार तड़के कालिका उर्फ कल्लू उसके घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता विजय प्रकाश उर्फ पप्पू तिवारी और मां शीला मौके पर पहुंची तो अतुल आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। ऑटो से अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अतुल की मां का आरोप है कि अर्धबेहोशी की हालत में अतुल ने बताया कि सुमन ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद कल्लू, विकास व मोहित ने उसे जमकर पीटा।
4 of 11
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। मृतक के पिता विजय प्रकाश की तहरीर पर आरोपी कल्लू अवस्थी, उसके दोनों लड़के विकास व मोहित, पत्नी बबली और बहू सुमन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 11
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले 13 गंभीर चोटों के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अतुल उर्फ गोपाल तिवारी के शरीर पर 13 गंभीर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। उसे भारी वस्तु से बेरहमी से पीटा गया था। पिटाई से उसकी एक अंगुली भी टूट गई थी। सूत्रों के मुताबिक दाएं कंधे, पीठ, गर्दन, बाएं हाथ और पैर, अंगुलियों, कमर, जांघ और छाती पर गंभीर चोटें मिली हैं। शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी सूजन और खून के थक्के भी पाए गए हैं। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
सुमन ने की थी दूसरी शादी
सुमन ने विकास से दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसका बेटा प्रिंस कक्षा दो में पढ़ता है। पहले पति से अलग होने के बाद उसने विकास से शादी की थी। इसके बाद उसे दूसरा बेटा आयुष हुआ जो आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता है। रविवार सुबह घर के बाहर बैठे दोनों बच्चों ने बताया कि रात में शोर सुनकर उनकी नींद खुल गई थी। कमरे में मारपीट हो रही थी।
भीतरगांव-साढ़ मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम करीब 5:45 बजे साढ़ थाने की पुलिस शव लेकर गांव पहुंची। आक्रोशित परिजन ने शव रखकर भीतरगांव-साढ़ मार्ग जाम कर दिया। परिजन आरोपी का घर जेसीबी से ढहाने और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद परिजन घर लौटे।
8 of 11
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के मामले में जेल जा चुका है विकास
आरोपी विकास अवस्थी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। 2016 में किशोरी से दुष्कर्म और उसे कुएं में धकेलकर हत्या के आरोप में वह जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल 2016 को फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल आई थी। रात में रामलीला देखकर लौटते समय विकास ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुएं में धकेल दिया था। दो दिन बाद किशोरी का अर्धनग्न शव कुएं में मिला था। कई महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था।
9 of 11
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीखने पर गर्दन मरोड़ने का आरोप
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सुमन ने बताया कि अतुल से उसके प्रेम संबंध थे। शनिवार रात 11:30 बजे उसने अतुल को फोन करके घर बुलाया लेकिन पति विकास के जागने पर उसे एक घंटे बाद आने के लिए कहा। रात करीब 12:30 बजे घर के सभी लोगों के सो जाने पर दोबारा फोन कर बुलाया और कमरे में ले गई। इसी दौरान पति ने दरवाजा खटखटाया तो अतुल को चादर डालकर तख्त के नीचे छिपा दिया। इस बीच पति ने सास, ससुर और देवर को बुला लिया। अतुल को छिपा देख उसे बाहर निकालकर मुंह बांधकर पीटा। चीखने पर उसकी गर्दन मरोड़ दी। हालत बिगड़ने पर ससुर कल्लू ने उसके घर पर जानकारी दी।
10 of 11
प्रेमी अतुल की हत्या के बाद परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोज का झगड़ा समझ पड़ोसियों ने अनसुना किया शोर
अतुल की पिटाई के दौरान घर में चीखपुकार मची थी। पड़ोसियों का कहना है कि आधी रात को शोर सुनाई दिया लेकिन इसे रोज का झगड़ा समझकर नजरअंदाज कर दिया। बताया कि विकास अक्सर शराब पीकर घर आता था और विवाद करता था। इसी वजह से किसी ने शोर पर ध्यान नहीं दिया।
किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के मामले में जेल जा चुका है विकास
आरोपी विकास अवस्थी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। 2016 में किशोरी से दुष्कर्म और उसे कुएं में धकेलकर हत्या के आरोप में वह जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल 2016 को फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल आई थी। रात में रामलीला देखकर लौटते समय विकास ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुएं में धकेल दिया था। दो दिन बाद किशोरी का अर्धनग्न शव कुएं में मिला था। कई महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था।