फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'योगी जी हत्यारों को इसी कब्रिस्तान में दफना दो, पति को मरता...', भाई ने साथियों संग की थी मुमताज की हत्या

Mon, 10 Aug 2026 12:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के मुमताज हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। रिश्ते के भाई ने साथियों के साथ रंजिश में मुमताज की हत्या की थी। आरोपी के अपने साथी के साथ ट्रेन से सूरत की तरफ भाग निकलने की आशंका जताई गई। पुलिस के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद रविवार को परिजन ने शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
1 of 18
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के साढ़ थाना इलाके के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर वैन चालक मुमताज की हत्या रंजिश के चलते उसी के रिश्ते में लगने वाले भाई शोयल खान उर्फ रानू ने अपने दो साथियों संग मिलकर की है। पुलिस की अब तक की जांच में इसका पता चला है। शोयल अक्सर मुमताज की बाइक लेकर निकल जाता था। इसे लेकर मुमताज ने शोयल को डांटा था। 

वहीं, एक जुलाई को शोयल ने मुमताज पर चाकू से हमले की कोशिश की थी। जब लोगों ने बीचबचाव किया तो कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर भाग निकला था। मामले में साढ़ कस्बा चौकी इंचार्ज प्रवीर राव ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चाकू बरामद किया और शांतिभंग में चालान कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 18
टोल पर लगे कैमरे में कैद हुए आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद से शोयल खुन्नस पाले हुए था। हालांकि, पुलिस अभी फरार शोयल व उसके साथी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ट्रेन से सूरत की तरफ भागे हत्यारोपियों का पुलिस पीछा कर रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के बाद वारदात के खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

3 of 18
वारदात से कुछ पहले कैमरे में हुए कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात शोयल दलेलपुर निवासी अपने साथी चौकीदार के बेटे आशीष के साथ मुमताज के घर में दाखिल हुआ और उसकी हत्या कर दी। इस काम में दोनों के एक अन्य धर्मेंद्र नाम ने साथी ने भी साथ दिया। वारदात के बाद दोनों मुमताज की ही बाइक लेकर चित्रकूट के मानिकपुर में रहने वाली शोयल की बहन के घर पहुंचे। 

 

4 of 18
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां से ट्रेन पकड़ कर सूरत के लिए निकल गए हैं। हालांकि, पुलिस मुमताज की बाइक बरामद करने की कोशिश कर रही है। वहीं, वारदात में दोनों का साथ देने वाले तीसरे साथी धर्मेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

 
विज्ञापन

5 of 18
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, आरोपियों के न पकड़े जाने तक परिजन ने मुमताज के शव की अंतिम क्रिया करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने परिजन को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम चार बजे के बाद शव को कुटिया रामपुर रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में पूरा गांव शामिल हुआ।
विज्ञापन

6 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
अपने पति को मरता हुआ देख...
घटना में घायल शाहजहां गंभीर रूप से घायल है। हालांकि, वह अपने पति को आखिरी बार देखने के लिए अस्पताल से घर आ गई। शाहजहां ने बताया कि शुक्रवार रात वह पति के साथ आंगन में सो रही थी। करीब दो बजे घर की चहारदीवारी फांदकर दो लोग आंगन में आ गए। दोनों नकाब बांधे हुए थे।
विज्ञापन

7 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
एक ने पति के हाथ पकड़े और दूसरे ने कुल्हाड़ी और चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। चीख सुनकर उनकी नींद खुली तो आरोपियों ने शाहजहां पर भी हमला कर उसे सामने बैठा दिया। हालांकि, वह कद-काठी और दाढ़ी से शोयल उर्फ रानू को पहचान गईं।

8 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
इसपर रानू ने कहा कि तू सामने बैठ कर पति को मरता हुआ देख। इसके बाद फिर मुमताज के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार किया। शाहजहां ने बताया कि हमले के बाद आरोपी गहनों की मांग करने लगे।

9 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
जब उनसे गहने न होने की बात कही तो कमरे में रखे बक्से खोल कर उलट-पलट दिए। इसी दौरान बाइक की चाबी मिल गई। आरोपियों ने मुख्य दरवाजा खोल मुमताज की बाइक निकाली और भाग निकले।

10 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
योगी जी हत्यारों को इसी कब्रिस्तान में दफना दो
अपनी आंखों के सामने पति की हत्या का मंजर देख चुकी शाहजहां के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिलखते हुए उसने कहा कि सुना है योगी सरकार अपराधियों को मिट्टी में मिला देती है।

11 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
मेरे पति की हत्या करने वाले रानू को भी मारकर इसी कब्रिस्तान में मेरे पति की कब्र के पास ही दफनाया जाए। मुमताज की बहनें जायदा और नशीमा गहरे गुस्से में थीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर हर कोई भावुक हो गया।
 

12 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
मां का फर्ज निभाती रही शाहजहां
कहते हैं परिस्थितियां कैसी भी हों मां अपना फर्ज निभाना कभी नहीं भूलती। कुछ ऐसा ही यहां भी दिखा। पति को खोने और शरीर पर गहरे घावों का दर्द झेल रही मुमताज जैसे ही अपनी छह माह की दुधमुंही बेटी मंतशा को बिलखता देखती तो उसे सीने से चिपका लेती। भूख लगने पर दूध पिलाती रही। हालांकि, कई बार बच्ची के रोने पर रिश्तेदार उसे दुलराते नजर आए।


 

13 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
परिस्थितिजन्य साक्ष्य इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि रंजिश के चलते हत्या रिश्ते के चचेरे भाई रानू और उसके साथी आशीष ने ही की है। भाई की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी और उसके साथी की तलाश की जा रही है।- दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ

14 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर में हत्या और लूट कांड
कानपुर के साढ़ के देवषढ़ गांव में शुक्रवार देर रात घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट के बाद गृहस्वामी वैन चालक मुमताज (40) की कुल्हाड़ी से पीटकर हत्या कर दी। पत्नी शाहजहां को भी पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद घर से गहने व बाइक लूटकर भाग निकले। पुलिस ने महिला को हैलट में भर्ती कराया। पुलिस को घर में लगे दो सीसी कैमरे की दिशा आसमान की ओर मिली। बदमाश घर के अंदर लगे कैमरे तोड़कर डीवीआर साथ ले गए। डॉग स्क्वाड मुमताज के घर से करीब एक किमी दूर वीरेंद्र के घर पर पहुंचा। पुलिस ने उनकी बहू प्रियंका से भी काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस को वारदात में संदिग्ध गांव के एक युवक की लोकेशन सुबह 11 बजे जालौन में मिली। पुलिस से हुई बातचीत के बाद से उसका मोबाइल बंद जा रहा है।

15 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि गांव निवासी मुमताज उर्फ कल्लू बीते दो वर्षों से गांव से करीब दो किमी दूर अपने खेत में बने घर में पत्नी शाहजहां और छह माह की बच्ची के साथ रह रहे थे। वह कानपुर स्थित एक बड़ी दूध डेयरी की वैन चलाते थे। पत्नी शाहजहां ने पुलिस को बताया शुक्रवार रात खाना खाकर सभी लोग सोने जा रहे थे। रात 12:45 बजे के करीब चहारदीवारी फांदकर दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए। पति के उठते ही दोनों उन पर टूट पड़े।

 

16 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
एक बदमाश ने कुल्हाड़ी के धार वाले हिस्से को पलट कर पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। दूसरे बदमाश ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक पति को सामने पिटता देख चीखने की कोशिश की तो बदमाश ने मुंह दबाकर बच्ची का गला घोंटने की धमकी दी। बदमाश बार-बार भैंस बेचने से मिले रुपये और गहनों के बारे में पूछते रहे। ऐसे में पुलिस को किसी परिचित के वारदात को अंजाम देने की आशंका है। आखिर में बदमाशों ने घर में बक्से और अटैची में रखे गहने समेटे व पैशन बाइक की चाबी लेकर भाग निकले। जाने से पहले बदमाशों ने दंपती के दो मोबाइल भी तोड़ दिए इससे वह किसी को फोन नहीं कर सकीं।

 

17 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
शाहजहां बच्ची को लेकर घर से करीब 500 मीटर दूर रहने वाले मन्नी सिंह के घर पहुंचीं और उन्हें वारदात की जानकारी दी। इसके बाद 1:20 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पुलिस ने मुमताज को सीएचसी भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर सबसे पहले बिधनू फिर करीब एक घंटे बाद साढ़ थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद जेसीपी विपिन ताडा, डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी और एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

18 of 18
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
पुलिस को मौके पर खून से सना डंडा मिला है। दोनों टूटे मोबाइल भी जब्त किए हैं। चार माह की बच्ची सुरक्षित है। डीसीपी के अनुसार गहने और बाइक लूट की तहरीर दी है। उसी पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, गहनों की कीमत के संबंध में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के बाद काफी देर तक बिधनू और साढ़ पुलिस लिखापढ़ी को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि, बाद में साढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें