यूपी के कानपुर में हुए शिवबीर की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। प्रेमी अपने मामा पर साबड़ नहीं चला पाया तो पत्नी ने ताबड़तोड़ वार किए थे। इसके बाद शव को खेत में लेकर गए थे।
कानपुर के सचेंडी के लालूपुर गांव में हुई 45 वर्षीय शिवबीर की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
लक्ष्मी ने शव को गलाने के लिए बेटी से 10 पैकेट नमक के मंगवाया था। इतना ही नहीं अमित का दाहिना पंजा कटा हुआ होने से उसने शिववीर के सिर पर साबड़ से वार करने और शव को ठिकाने लगाने में सहयोग किया था।
डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिववीर गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं। शिवबीर के बाहर रहने की वजह से लक्ष्मी का पति के सगे भांजे अमित से प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन
2 of 12
आरोपी पत्नी और भांजा, मृतक शिवबीर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी शिवबीर को हुई तो वह लक्ष्मी से मारपीट करने लगा। लक्ष्मी और अमित ने उसको ठिकाने लगाने की योजना बनाई। शिवबीर दो नवंबर 2024 को शराब पीकर घर आया और नशे की हालत में चारपाई पर लेट गया।
विज्ञापन
3 of 12
मृतक शिवबीर की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान अमित और लक्ष्मी से साबड़ से शिवबीर के सिर पर हमलाकर उसको बेसुध कर दिया। यहां से बगिया में लेकर चले गए। वहां दोनों ने सिर व अन्य जगह हमलाकर शिवबीर की हत्या कर दी। दोनों ने शव को अगले दिन गाड़ कर नमक डाल दिया। कुछ दिन बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दी, जिस पर अस्थियों को नहर में डलवा दिया।
4 of 12
घर से डेढ़ सौ कदम दूर इस जगह खेत में गड्ढा बनाकर शव को दफना दिया था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी के लिए पति का कत्ल
यूपी के कानपुर से रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भांजे के प्यार में पागल एक महिला ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में गाड़ दिया। दस माह पहले हुए इस हत्याकांड का अब खुलासा हुआ है। मामला कानपुर के सचेंडी का है।
विज्ञापन
5 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस माह पहले महिला लक्ष्मी ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति शिवबीर (45) का मर्डर कर दिया। इसके बाद लाश घर के पीछे खेत में गाड़ दिया। आरोपियों ने लाश को गलाने के लिए नमक भी डाला था। हालांकि कुछ समय बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दीं तो उन्होंने हड्डियों को बोरे में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
6 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवबीर ने सहकर्मी लक्ष्मी से किया था प्रेम विवाह
मूलरूप से बांदा के मवई चौराहा की रहने वाली सावित्री का बेटा शिवबीर पनकी की एक फैक्टरी में गेटकीपर था। करीब 20 साल पहले गुजरात में नौकरी करने के दौरान सहकर्मी लक्ष्मी से प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
7 of 12
घर से डेढ़ सौ कदम दूर खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन ने शिवबीर को किराये पर दिलाया था कमरा
छह साल पहले शिवबीर पत्नी और परिवार के साथ सचेंडी के लालूपुर में किराये पर रहने आया था। घर से कुछ दूरी पर रहने वाली उसकी बहन अपने बेटे अमित के साथ रहती थी। उसी ने मकान किराये पर दिलाया था। शिवबीर के नौकरी और बच्चों के स्कूल जाने के बाद अमित अक्सर घर आता था। लक्ष्मी और अमित के बीच नजदीकियां बढ़ती गई।
8 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमित और लक्ष्मी ने की हत्या
दो नवंबर को लक्ष्मी ने पति शिवबीर को चाय में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। शिवबीर के सो जाने पर प्रेमी अमित के साथ लक्ष्मी ने पति के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया था। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला था। कुछ समय बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरी में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।
9 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने सचेंडी थाने में बेटे शिवबीर के लापता होने की शिकायत छह मई 2025 को दर्ज कराई थी। सावित्री देवी ने बताया था कि 30 अक्तूबर 2024 को गृह जनपद बांदा गई थीं।
लक्ष्मी से हर बार बताई अलग-अलग बात
पांच सितंबर को वापस आई तो उन्हें बहू लक्ष्मी ने बताया कि शिवबीर के पास किसी का फोन आया था, जिस पर वह नौकरी के चक्कर में गुजरात चले गए। काफी दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर बहू लक्ष्मी से पूछताछ की तो हर बार अलग-अलग बात बताई।
11 of 12
मृतक शिवबीर की मां और अन्य परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमित ने कबूल किया जुर्म
सावित्री देवी ने बहू लक्ष्मी और नाती अमित के प्रेम संबंध की बात बताते हुए शिकायत की थी। जब अमित और लक्ष्मी के संबंधों को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने इस बात को स्वीकार किया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अमित ने घटना कबूल कर ली।
शनिवार को पुलिस दोनों को घर के पीछे जिस बाग में शव छिपाया गया था वहां लेकर गई। उनकी निशानदेही पर खोदाई हुई तो पुलिस व फॉरेंसिक टीम को हड्डियों के अवशेष, अंडर गारमेंट, बाल के गुच्छे, लॉकेट, बेल्ट का बक्कल और शव गलाने को डाले गए नमक के खाली पाउच बरामद हुए हैं।