फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: प्रेमी का दाहिना पंजा कटा…नहीं चला पाया साबड़, पत्नी ने ताबड़तोड़ वार कर ली जान, पढ़ें मामला

Tue, 09 Sep 2025 07:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी में अवैध प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और भांजे को जेल भेजा है। जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी भांजे का दाहिना पंजा कटा हुआ था। इसलिए साबड़ से वार करने में पत्नी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
1 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव में हुई शिववीर (45) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। लक्ष्मी ने शव को गलाने के लिए बेटी से 10 पैकेट नमक के मंगवाया था।

इतना ही नहीं अमित का दाहिना पंजा कटा हुआ होने से उसने शिववीर के सिर पर साबड़ से वार करने और शव को ठिकाने लगाने में सहयोग किया था। डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिववीर गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

2 of 9
जानकारी देते बच्चे - फोटो : amar ujala
नशे की हालत में चारपाई पर लेट गया
शिववीर के बाहर रहने की वजह से लक्ष्मी का पति के सगे भांजे अमित से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी शिववीर को हुई तो वह लक्ष्मी से मारपीट करने लगा। लक्ष्मी और अमित ने उसको ठिकाने लगाने की योजना बनाई। शिववीर दो नवंबर 2024 को शराब पीकर घर आया और नशे की हालत में चारपाई पर लेट गया।
विज्ञापन

3 of 9
इसी जमीन में गाड़ा गया था शव - फोटो : amar ujala
अस्थियों को नहर में डलवा दिया
इस दौरान अमित और लक्ष्मी से साबड़ से शिववीर के सिर पर हमलाकर उसको बेसुध कर दिया। यहां से बगिया में लेकर चले गए। वहां दोनों ने सिर व अन्य जगह हमलाकर शिववीर की हत्या कर दी। दोनो ने शव को अगले दिन गाड़ कर नमक डाल दिया। कुछ दिन बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दी, जिस पर अस्थियों को नहर में डलवा दिया।

4 of 9
आरोपी भ्रांजे को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
मोबाइल लोकेशन से खुला हत्या का राज
लालेपुर गांव में भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने 11 महीने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। पति के मोबाइल लोकेशन घर पर मिलने से शक की सुई पत्नी पर ही घूमी। मृतक की मां हत्या किए जाने का आरोप लगा रही थी। ऐसे में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो सारी करतूत सामने आ गई। मासूम बच्चों के सामने घटना हुई थी पुलिस को बच्चों ने मां की करतूत बताई।
विज्ञापन

5 of 9
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और आरोपी - फोटो : amar ujala
घर से डेढ़ सौ कदम पर खेत में दबाई थी बॉडी
किस तरह पिता को डंडे से मारा और चारपाई से लादकर डेढ़ सौ कदम दूर खेत में गड्ढा खोदकर शव उसमें दबा दिया। सचेंडी के के लालेपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने छह मई 2025 को बेटे शिववीर (45) के लापता होने की तहरीर दी थी। सावित्री के मुताबिक 30 अक्टूबर 2024 को गृह जनपद बांदा गई थी 5 सितंबर को वापस आई तो उन्हें बहु लक्ष्मी ने बताया कि पति नौकरी के सिलसिले में गुजरात चले गए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
दोनों आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
मृतक की मोबाइल लोकेशन उसके घर की ही मिली
बहू की बातों का संतोष जनक जवाब न होने पर मां ने अनहोनी होने का शक जताया था। पुलिस की पूछताछ में महिला पहले गोलमोल जवाब देती रही, लेकिन जब मृतक की मोबाइल लोकेशन उसके घर की ही मिली। तब पुलिस को महिला पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ होने पर वह टूट गई। खास बात यह है कि घटना 13 साल की बेटी और आठ साल के बेटे के सामने हुई, लेकिन डर की वजह से वो कुछ नहीं बोल रहे थे।
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
शव गलाने के जिए 12 किलो नमक डाल दिया
17 साल का बड़ा बेटा दूसरे कमरे में था। पुलिस ने उनसे पूछा तो उन्होंने उस रात की मां की करतूत बताई। लक्ष्मी (40) ने भांजे अमित (25) ने दो सितम्बर को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। चारपाई से उसे उठाकर घर से करीब डेढ़ सौ कदम पर खेत में दबा दिया। शव गल जाए इसलिए 12 किलो नमक डाल दिया।

8 of 9
मृतक शिववीर की मां - फोटो : amar ujala
हड्डियों के अवशेष मिले थे
तीन महीने बाद अमित खेत में बकरी चराने गया तो उसे कुछ हड्डियां पड़ी दिखी। अपने गुनाह छिपाने के लिए उसने गड्ढा खोदकर हड्डियां नहर में डाल दी। घर से करीब डेढ़ सौ कदम दूर जहां युवक का शव दफनाया गया था वहां पुलिस और फोरेंसिक टीम को कुछ हड्डियों के अवशेष, अंडर गारमेंट्स, बाल के गुच्छे, लॉकेट और बेल्ट का बक्कल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
मृतक शिवबीर की मां और अन्य परिजन - फोटो : amar ujala
रोजाना चार से पांच बार होती थी फोन पर बात
भांजे के मामी के साथ प्रेम संबंध बीते दो साल थे,उनकी आपस में रोजाना बातचीत होती थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि दो साल में उनकी आपस में करीब दो हजार बार बात हुई है। दोनों में कई कई काल तो एक घंटे तक की हैं। कई बार पति शिववीर ने पत्नी को बातचीत करते हुए भी देखा था।जिसको लेकर दोनों में कहा सुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें