कानपुर के सचेंडी में हुए शिवबीर हत्याकांड का कॉल डिटेल से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी भांजा रात में घंटों बातें करते थे। एक साल में दो हजार से ज्यादा बार कॉल की गई।
कानपुर के सचेंडी के लालेपुर निवासी शिवबीर (45) की हत्यारोपी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित ने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया। हालांकि जब पुलिस ने उनके बीच रात-रात भर हुई कॉल डिटेल सामने रखी तो दोनों ने दो नवंबर को हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए साबड़ और फावड़े को घर से बरामद कर लिया है। दोनों ने कबूला है कि साबड़ से शिवबीर के सिर पर तीन वार किए थे। पुलिस दोनों को लेकर उस बाग में भी पहुंची जहां शव को छिपाने के लिए गाड़ा गया था। वहां फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शिवबीर की उंगलियों की हड्डियों के अवशेष मिले हैं।
विज्ञापन
2 of 14
मृतक शिवबीर की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से बांदा के मवई चौराहा की रहने वाली सावित्री का बेटा शिवबीर पनकी की एक फैक्टरी में गेटकीपर था। करीब 20 साल पहले गुजरात में नौकरी करने के दौरान सहकर्मी लक्ष्मी से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मी और अमित के बीच बढ़ती गईं नजदीकियां
दोनों के 18 और आठ साल के दो बेटे एवं 13 साल की बेटी है। छह साल पहले शिवबीर पत्नी और परिवार के साथ सचेंडी के लालूपुर में किराये पर रहने आया था। घर से कुछ दूरी पर रहने वाली उसकी बहन अपने बेटे अमित के साथ रहती थी। उसी ने मकान किराये पर दिलाया था। शिवबीर के नौकरी और बच्चों के स्कूल जाने के बाद अमित अक्सर घर आता था। लक्ष्मी और अमित के बीच नजदीकियां बढ़ती गई।
4 of 14
मृतक शिवबीर की मां और अन्य परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच नवंबर को वापस आई तो घर पर नहीं मिला बेटा
सावित्री ने बताया कि वह दीपावली पर अपने गांव बांदा गई थी। पांच नवंबर को वापस आई तो बेटा घर पर नहीं मिला। पूछने पर बहू लक्ष्मी ने बताया कि पति नौकरी के सिलसिले में गुजरात गए हैं। हालांकि कई दिनों तक जब बेटे का कोई फोन नहीं आया तो उन्हें चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
5 of 14
आरोपी पत्नी और भांजा, मृतक शिवबीर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेटे से संपर्क न होने पर जताई अनहोनी की आशंका
बहू से पूछा तो उसने कहा कि मेरी बात हो गई है पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है। नया सिम लिया है जिसका नंबर उसे याद नहीं है। इस बार फोन आएगा तो बात करा देंगे। हालांकि कई माह तक बेटे से संपर्क न होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो सचेंडी थाने में गुहार लगाई पर पुलिस वालों ने टरका दिया।
विज्ञापन
6 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
19 अगस्त को दर्ज हुई रिपोर्ट
18 अगस्त को डीसीपी वेस्ट से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने सचेंडी थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने पत्नी लक्ष्मी से पूछताछ की तो उसने पुलिस को भी पति के गुजरात में नौकरी करने जाने की कहानी सुनाई। हालांकि पति का मोबाइल नंबर न दे सकी।
विज्ञापन
7 of 14
घर से डेढ़ सौ कदम दूर खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोज रात में घंटों होती थी बात
इस पर पुलिस कर्मियों ने लक्ष्मी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि अमित से रोज रात में घंटों बात होती थी। दोनों के बीच साल भर में दो हजार से ज्यादा कॉल हुई थी। शनिवार को पुलिस दोनों को घर के पीछे जिस बाग में शव छिपाया गया था वहां लेकर गई।
8 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी निशानदेही पर खोदाई हुई तो पुलिस व फॉरेंसिक टीम को हड्डियों के अवशेष, अंडर गारमेंट, बाल के गुच्छे, लॉकेट, बेल्ट का बक्कल और शव गलाने को डाले गए नमक के खाली पाउच बरामद हुए हैं।
9 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भांजे के प्यार में पति की हत्या
कानपुर में भांजे के प्यार में एक महिला ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। मामला सचेंडी का है। दस माह पहले महिला लक्ष्मी ने भांजे संग मिलकर पति शिवबीर (45) की हत्या कर दी और शव घर के पीछे खेत में गाड़ दिया। कुछ समय बाद कुत्तों ने अस्थियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरे में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।
10 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शनिवार को सास सावित्री देवी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने सचेंडी थाने में बेटे शिवबीर के लापता होने की शिकायत छह मई 2025 को दर्ज कराई थी। सावित्री देवी ने बताया था कि 30 अक्तूबर 2024 को गृह जनपद बांदा गई थीं।
पांच सितंबर को वापस आई तो उन्हें बहू लक्ष्मी ने बताया कि शिवबीर के पास किसी का फोन आया था, जिस पर वह नौकरी के चक्कर में गुजरात चले गए। काफी दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर बहू लक्ष्मी से पूछताछ की तो हर बार अलग-अलग बात बताई।
12 of 14
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
सावित्री देवी ने बहू लक्ष्मी और नाती अमित के प्रेम संबंध की बात बताते हुए शिकायत की थी। जब अमित और लक्ष्मी के संबंधों को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने इस बात को स्वीकार किया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अमित ने घटना कबूल कर ली।
13 of 14
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
शव गलाने के लिए डाला था नमक
अमित के मुताबिक सावित्री के बांदा जाने के बाद 02 नवंबर को लक्ष्मी ने शिवबीर को चाय में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। शिवबीर के सो जाने पर उसने सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया था। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला था। कुछ समय बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरी में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।
सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक लक्ष्मी की उम्र करीब 40 साल और अमित की 25 वर्ष है। हत्या के दौरान शोर होने पर उसकी 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा जाग गए थे। लक्ष्मी ने दोनों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया। 18 वर्षीय बड़ा बेटा घर में नहीं था। अमित हाथ से दिव्यांग है।