फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनलाइन सट्टे की लत ने बनाया कर्जदार, खेत-मकान तक बिका; कानपुर हत्या और सुसाइड केस में बड़े भाई ने खोले राज

Tue, 17 Feb 2026 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार तड़के रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े शव की शिनाख्त के बाद हत्याकांड की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 13
Kanpur Murder And Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के कानपुर के सेन पश्चिम पारा के तुलसियापुर में पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले चेतराम को जुए और सट्टे का लती बताया जा रहा है। इसी लत के चलते वह कर्जदार हो गया था। कर्जे के चक्कर में पहले घर और फिर एक बीघा खेत तक बेचना पड़ा। पुलिस को उसके मोबाइल में सट्टे आदि से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं।

मृतक चेतराम के बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि वह कर्ज चुकाने के लिए काफी परेशान था। कुछ दिन पहले उसने उन्हें बताया था कि गांव के ही एक युवक से कर्जा लिया है। उसे चुकाने के लिए उसके पास नकद रुपये नहीं हैं। ऐसे में जमीन ही बेचनी पड़ेगी। कर्जा देने वाला युवक उनकी जमीन खरीदने को तैयार है। 
 
विज्ञापन

2 of 13
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाल ही में हुई मुलाकात में उसने एक बीघा खेत बेचने की बात कही थी। उसने बताया कि इस पर पिता अयोध्या प्रसाद ने बीते सप्ताह 12 लाख रुपये में एक बीघा खेत उसी युवक को बेच दिया। उसने कर्ज वाले 4.5 लाख रुपये काटने के बाद शेष 7.10 लाख रुपये दे दिए। इसमें से 4.90 लाख रुपये चेतराम के बैंक खाते और 2.60 लाख रुपये नकद दिए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 13
बंदूक की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरवरी 2025 में बेच दिया था मकान
इससे पहले चेतराम ने फरवरी 2025 में आवास विकास हंसपुरम वाला मकान बेच दिया था। उसने मकान की बिक्री से मिले रुपयों से तुलसियापुर में जमीन खरीदकर घर बनवाया था। पुलिस मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर ऑनलाइन लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
 

4 of 13
जानकारी देता बड़ा भाई - फोटो : amar ujala
भाई की पत्नी मिलने से मना करती थी
बाबूराम ने बताया कि भाई चेतराम की ससुराल पाल्हेपुर नरवल में है। चेतराम की पत्नी सुनीता पुलिस वाले की बेटी थी। उसके पिता बृजपाल पुलिस में दीवान थे। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव रहता था। 
 
विज्ञापन

5 of 13
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सुनीता पति को उन लोगों से मिलने से मना करती थी। यही वजह थी कि 2024 में जब चेतराम ने बेटी प्रीति का मेरठ में विवाह किया था। वह चाहकर भी उन लोगों को नहीं बुला पाया। दंपती में अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन

6 of 13
मृतक चेतराम पासवान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उंगलियों पर लगे बारूद के कण खोलेंगे राज
दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिजन और रिश्तेदार घटना को लेकर सवाल उठा रहे हैं। चेतराम के भाई उसके द्वारा हत्या करने की बात नकार रहे हैं। आरोप लगा रहे है कि किसी ने घर पर दोनों की हत्याकर चेतराम को वहां मारकर फेंका है। 
विज्ञापन

7 of 13
बड़ा भाई रामबाबू रोते बिलखती बेटी को सझाता हुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में पुलिस ने चेतराम की उंगलियों से जीएसआर (गन शॉट रिव्यू) के साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पत्नी और बेटे की हत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक और जमीनी विवाद के साथ ही अन्य मामलों की जांच कर रही है।

8 of 13
मृतक दीप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व में भी किए जा चुके रिश्तों के कत्ल
रिश्तों के कत्ल से मानवता पहले ही भी शर्मसार हो चुकी है। सेनपश्चिम थाना क्षेत्र के तुलसियापुर में पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद पिता ने जान दे दी। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूर्व में हो चुके इसी तरह की अन्य घटनाओं की याद को फिर से जहन में उतार दिया। 

9 of 13
मृतक सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व में हुई कुछ वारदातें
11 जनवरी 2026 घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के सर्देपुर में ट्रक में खलासी पति सुरेंद्र यादव ने अपनी पत्नी रूबी और बेटे लवांश की बांके से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। घर में सब्जी न होने के कारण नशे में जमकर झगड़े के बाद वारदात की गई थी।

 

10 of 13
मृतक चेतराम पासवान, सुनीता और दीप के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
19 दिसंबर 2025 अरौल थाना इलाके के आचार्यनगर में सराफा कारोबारी अजय कटियार ने पत्नी की मौत वाले दिन अपने दो बेटों रुद्र और शुभम की ईंट से कुंचने के बाद खुद आत्महत्या कर ली थी। इलाज के दौरान शुभम की जान बच गई थी।

 

11 of 13
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 जनवरी 2024 फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा इलाके में चरित्र के शक पर पति अर्जुन ने अपनी पत्नी सोनी को चापड़ से काट डाला। इसके बाद तेजाब से नहला दिया था। वारदात में बचाने पहुंची बेटी वैष्णवी की भी चापड़ से हत्या की कोशिश की थी।
 

12 of 13
सेनपश्चिम पारा में घटनास्थल से सील करने के बाद दोनाली बंदूक लेकर निकलती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
04 दिसंबर 2021 कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर डॉ. सुशील ने पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे शिखर, बेटी खुशी को जहर देकर गला घोंटा था। इसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली थी।
 
विज्ञापन

13 of 13
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार तड़के रिटायर्ड फौजी चेतराम पासवान (52) ने पत्नी सुनीता (45) और बेटे दीप (16) की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस उनकी बाइक के नंबर के आधार पर घर पहुंची। घर में पत्नी व बेटे के खून से लथपथ शव पड़े मिले। पुलिस और फॉरेंसिक ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर और डीसीपी साउथ ने मौके पर पहुंचकर रिश्तेदारों से पूछताछ की। दंपती में अक्सर विवाद होने और रिटायर्ड फौजी के सट्टे की लत में कर्जदार होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें