फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘गोवा की ट्रिप और चाय का स्वाद', चेहरे पर न खौफ और न पछतावा, कातिल बोला- शौक पूरा कर आया, मुमताज हत्याकांड

Tue, 18 Aug 2026 05:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Mumtaz Murder Case: भीतरगांव क्षेत्र में सात अगस्त को मुमताज की हत्या और लूटपाट के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू गोवा सहित कई राज्यों में हुलिया बदलकर छिप रहा था और पैसों की तंगी के चलते वापस लौटने पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में उसकी बेफिक्री और बेखौफ अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
1 of 7
Kanpur Mumtaz Murder Case - फोटो : amar ujala
कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के देवषढ़ गांव में सात अगस्त की रात मुमताज की हत्या कर लूटपाट के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने रविवार को तड़के कुंदौली दंगल मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। दोनों पैर में गोली लगने से जख्मी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद सीएचसी में उसका इलाज कराया।





एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवषढ़ गांव निवासी ईनामी शोयल खान उर्फ रानू बाइक से अपने गांव जा रहा है। इस पर चेकिंग के दौरान साढ़ थाने की पुलिस ने संदेह के आधार पर एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों पैरों में गोली लगने से वह जख्मी होकर गिर गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Kanpur Mumtaz Murder Case - फोटो : amar ujala
शोयल ने मुमताज की पिटाई शुरू कर दी
उसकी पहचान शोयल खान उर्फ रानू के रूप में हुई। घायल हत्यारोपी का भीतरगांव सीएचसी में प्राथमिक कराने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया। उधर, साढ़ प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि सात अगस्त की रात शोयल अपने साथी आशीष उर्फ काशी पासी निवासी दलेलपुर के साथ देवषढ़ -सुल्तानपुर मार्ग पर खेतों के बीच बने मुमताज के घर में बाउंड्री फांदकर घुसा था। लूटपाट के दौरान शोयल ने मुमताज की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 7
Kanpur Mumtaz Murder Case - फोटो : amar ujala
बाइक, पायल और एक सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर लेकर फरार
उसके साथी आशीष ने उसका नाम रानू पुकारते हुए पीटने से मना किया। नाम सुनते ही मुमताज ने शोयल को पहचान लिया। इसके बाद मुमताज और उसकी पत्नी शाहजहां को कुल्हाड़ी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। पांच महीने की मासूम बच्ची मंतशा को छुआ तक नहीं था। बाइक, पायल और एक सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। इस हमले में मुमताज की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

4 of 7
Kanpur Mumtaz Murder Case - फोटो : amar ujala
गोवा सहित कई राज्यों में हुलिया बदलकर छिपता रहा
हत्याकांड के बाद से पुलिस की सात टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। आरोपी गोवा सहित कई राज्यों में हुलिया बदलकर छिपता रहा। उसने मुमताज के बड़े भाई भूरा खान को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर धमकी भी दी थीं। हालांकि, बैंक अकाउंट फ्रीज होने के कारण रुपयों की तंगी होने पर वह कानपुर लौटने को मजबूर हुआ। रास्ते में उसने अपना मोबाइल भी फेंक दिया था। वारदात के दोनों आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है। वारदात के बाद फरार होने में आरोपियों की मदद करने वाले तीसरे आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Kanpur Mumtaz Murder Case - फोटो : amar ujala
हत्यारोपी के चेहरे पर न खौफ, न पछतावा
मुठभेड़ में पकड़े गए हत्यारोपी शोयल उर्फ रानू को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। वहां बेखौफ बोलता और मुस्कुराता रहा। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भी उसके चेहरे पर न तो खौफ था और नहीं किसी तरह का पछतावा। स्ट्रेचर पर लेटा शोयल अस्पताल कर्मियों से बोला, जलन हो रही है यार, एक सुई लगा दो...बस धीरे से लगाना।
विज्ञापन

6 of 7
Kanpur Mumtaz Murder Case - फोटो : amar ujala
टेस्टी चाय है, ऐसी तो गोवा में भी नहीं मिली
शोयल बेफिक्री के साथ अस्पताल कर्मियों से हंसकर बोला, गोवा घूमने का शौक था, पूरा करके आए हैं। अब जेल तो जाना ही था, उसमें क्या। डॉक्टरों की सलाह पर जब शोयल को कुल्हड़ में चाय दी गई, तो वह चाय खत्म करके मुस्कुराते हुए बोला, बहुत टेस्टी है, ऐसी तो गोवा में भी नहीं मिली। एक कुल्हड़ और पिलाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kanpur Mumtaz Murder Case - फोटो : amar ujala
अनपढ़ समझा है क्या? बायोलॉजी पढ़ी है हमने
भीतरगांव सीएचसी में इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट पर अंगूठा लगाने के लिए स्याही का पैड आगे बढ़ाया। पैड देखते ही शोयल भड़क गया। अस्पताल कर्मियों पर रौब झाड़ते हुए बोला, मुझे अनपढ़ समझ रखा है क्या? पढ़े-लिखे हैं, बायोलॉजी पढ़ी है हमने। पहले पेपर पढ़ेंगे तब अंगूठा लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें