फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमताज हत्याकांड: 'प्लानिंग लूट की थी, मौत का पैगाम ले आए', गर्लफ्रेंड ने कातिल को फंसाया, साढ़ कांड का पूरा सच

Tue, 11 Aug 2026 07:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Mumtaz Murder Case: साढ़ इलाके में वैन चालक मुमताज की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू के साथी आशीष उर्फ काशी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रानू और आशीष ने रंजिश और लूट के इरादे से मुमताज के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
1 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर निवासी आशीष उर्फ काशी को सोमवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आशीष के दोनों पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास हुई।
वारदात का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू और आशीष लूट के इरादे से ही मुमताज के घर घुस थे। रानू की मुमताज से रंजिश चल रही थी। उसे पता था कि मुमताज की जल्द ही दुबई जाने की तैयारी है।





रानू दूर के रिश्ते में मुमताज का भाई लगता है
ऐसे में उसे घर में ठीक-ठाक रुपये मिलने की उम्मीद थी। पुलिस को शोयल की लोकेशन सूरत के आसपास मिल रही है। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया है। एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि रानू दूर के रिश्ते में मुमताज का भाई लगता है।

विज्ञापन

2 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

रानू ने मुमताज से मांगी थी उसकी बाइक
एक माह पूर्व पारिवारिक विवाद में मुमताज के चाचा रहीस और रानू के बीच हाथापाई हुई थी। उस वक्त मुमताज अपने चाचा की पैरवी कर रहा था। बीच-बचाव में रानू की मां का हाथ टूट गया था। यहीं से वह मुमताज और रहीस से खुन्नस रखने लगा। आठ दिन पूर्व रानू ने मोहल्ले में कई लोगों के सामने मुमताज से उसकी बाइक मांगी।

विज्ञापन

3 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

रानू और मुमताज के बीच रंजिश गहरी हो गई
उसने रानू की बेइज्जती करते हुए बाइक देने से मना कर दिया था। इसके अलावा एक मोबाइल को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इन तीनों कारणों से रानू और मुमताज के बीच रंजिश गहरी हो गई। इलाकाई लोगों के मुताबिक दो-चार दिन पहले ही रानू ने पुलिया पर बैठकर मुमताज को कुल्हाड़ी से काटकर फेंकने की धमकी भी दी थी।

4 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

मुमताज पर रानू तो शाहजहां पर टूट पड़ा था काशी
एडीसीपी ने बताया कि सात अगस्त को दिन में ही रानू और काशी ने राजस्थान से आए तीसरे साथी धर्मेंद्र के साथ जमकर शराब पी। धर्मेंद्र के जाने के बाद रानू ने ही काशी को मुमताज के यहां चोरी के लिए राजी किया। दोनों ने मछरिया से मास्क और ग्लब्स खरीदे।

विज्ञापन

5 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

पत्नी के गले पर रखा हुआ था चाकू
रात कीरब 10 बजे तक शराब पी फिर घर से लाए काले कपड़े पहनकर मुमताज के घर में कूद गए। पुलिस के मुताबिक आहट पाकर मुमताज उठा तो रानू ने उस पर उल्टी कुल्हाड़ी के वार कर बेहोश कर दिया। इस दौरान काशी ने उसकी पत्नी शाहजहां के गले पर चाकू रखा हुआ था।

विज्ञापन

6 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

चेन और पायल के अलावा बाइक ही ले जा पाए थे
घर का सामान पलटने के दौरान जब मुमताज को होश आ गया, तो काशी चीखा रानू यह तो जिंदा है। इसके बाद रानू ने मुमताज को और काशी ने शाहजहां को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दोनों घटनास्थल से शाहजहां के गले में पड़ी चेन और पायल के अलावा बाइक ही ले जा पाए थे।

विज्ञापन

7 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंस गया काशी
पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से बिना टोल वाले कच्चे रास्ते से हमीरपुर पहुंचे। वहां बाइक बेचने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इधर, काशी की गर्लफ्रेंड उस पर लगातार कानपुर लौटने का दबाव बना रही थी। लिहाजा वह लूटी गई बाइक लेकर बिधनू के लिए निकल गया।

8 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

स्टेशन से एक ट्रेन में बैठकर भाग निकला
बीच में प्रेमिका का फोन आने से उसकी लोकेशन पुलिस को लगातार मिलती रही। दरगाही लाल के पास उसका सामना पुलिस से हो गया। उधर, रानू हमीरपुर से चित्रकूट पहुंचा, तो उसे भनक लग गई कि पुलिस उसके पीछे लग चुकी है। इस पर वह मानिकपुर स्टेशन से एक ट्रेन में बैठकर भाग निकला।

9 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

पुलिस को ही बता रहा है कानून
रानू लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय है। सोमवार दोपहर 2:24 बजे उसने एक क्षेत्रीय व्हाट्सएप ग्रुप में अपना एक नया ऑडियो मैसेज भेजा है। पिछले तीन दिनों में वह ऐसे कई धमकी भरे ऑडियो भेज चुका है। ताजा ऑडियो में रानू ने सरेंडर की बात कही है।

विज्ञापन

10 of 10
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

48 घंटे से भी ज्यादा समय से हिरासत में रखा हुआ
वो कह रहा है कि साढ़ पुलिस ने मेरे बीमार पिता, मां और तीनों भाइयों को 48 घंटे से भी ज्यादा समय से हिरासत में रखा हुआ है। कानून के मुताबिक किसी महिला को 24 घंटे से ज्यादा थाने में कस्टडी में नहीं रखा जा सकता। अगर पुलिस मेरे परिजन को तुरंत रिहा करती है, तो वह सरेंडर कर देगा। वरना पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें