Kanpur Mumtaz Murder Case: भीतरगांव इलाके के देवसढ़ गांव में हुए मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोयल खान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मृतक की पत्नी, मां और भाई पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और आरोपी के लिए जान के बदले जान की सजा तथा एनकाउंटर में मारे जाने की मांग कर रहे हैं।
कानपुर में भीतरगांव इलाके के देवसढ़ गांव निवासी मुमताज़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई से मृतक मुमताज का परिवार बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है।
पत्नी शाहजहां बोली कि आंखों के सामने पति की गई थी निर्मम हत्या, पुलिस ने ऐसे अपराधी को जान से क्यों नहीं मारा? रविवार सुबह जब अमर उजाला संवाददाता मृतक मुमताज के घर पहुंचा उस समय लगभग सभी लोग सो रहे थे। मृतक की पत्नी शाहजहां ने रोते हुए बताया कि मेरी आंखों के सामने मेरे पति की कुल्हाड़ी और चाकू से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
2 of 8
कानपुर मुमताज हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
जान के बदले जान की सजा
वह खौफनाक दृश्य हमेशा मेरी आंखों के सामने घूमता रहता है, जिसे मैं जीवन भर नहीं भूल सकती। हमें उम्मीद थी कि पुलिस ऐसे खूंखार अपराधी का एनकाउंटर कर मार गिराएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाहजहां आज भी अपने पति के कातिल के लिए जान के बदले जान की सजा चाहती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
कानपुर मुमताज हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
मां बोली- जेल के भीतर से भी बना रहेगा खतरा
मुमताज की मां आबदा बेगम का कहना है कि जब तक आरोपी जीवित है, तब तक उनके परिवार पर खतरा मंडराता रहेगा। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी जेल के अंदर से भी उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।
4 of 8
कानपुर मुमताज हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
भाई भूराखान ने कहा- पुलिस ने अधूरा इंसाफ किया
मुमताज़ के भाई भूरा ख़ान उर्फ सफी मोहम्मद बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आरोपी ने मेरे भाई की बेहद बेरहमी से हत्या की थी। अगर पुलिस मुठभेड़ में उसे मार गिराती, तो मुझे, मेरी भाभी और बच्ची को थोड़ा सुकून मिलता। जब बच्ची बड़ी होगी, तो हम उसे क्या जवाब देंगे? पुलिस ने अधूरा इंसाफ किया है।
विज्ञापन
5 of 8
कानपुर मुमताज हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
मुख्य आरोपी शोयल मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुमताज हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ हो गई। कुंदौली भट्ठा मोड़ के पास सवा तीन बजे बदमाश से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग से आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी की शिनाख्त देवसढ़ गांव निवासी शोयल खान उर्फ रानू पुत्र मोहम्मद शमी के रूप में हुई है, जो मुमताज का चचेरा पारिवारिक भाई ही है।
विज्ञापन
6 of 8
दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
दोनों पैरों में लगी गोली
साढ़ प्रभारी निरीक्षक कुंदौली भट्ठा मोङ मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब संदिग्ध अवस्था में आ रहे शोयल को रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस उसे इलाज के लिए भीतरगांव सीएचसी अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
7 of 8
दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
बाइक व जेवरात लूटकर हो गए थे फरार
मालुम हो कि बीते आठ अगस्त की आधी रात देवसढ़ गांव के बाहर खेतों में बने मकान में मुमताज की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने इस जघन्य वारदात को मुमताज की पत्नी शाहजहां और पांच महीने की मासूम बच्ची मंतशा की आंखों के सामने अंजाम दिया था। वारदात के समय आरोपियों ने शाहजहां को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया था और घर में रखी बाइक व जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।
ऑडियो मैसेज भेजकर दे रहा था धमकियां
वारदात के बाद से शोयल कई राज्यों में छिपता फिर रहा था। सिर के बाल मुढ़वाकर उसने अपना भेष बदल लिया था। रुपये खत्म होने पर वह वापस कानपुर लौटा था, जिस पर पुलिस पहले से निगरानी रख रही थी। फरारी के दौरान वह पीड़िता के परिवार को व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज भेजकर लगातार धमकियां भी दे रहा था। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों के बाद अब पुलिस तीसरे मददगार आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।