फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'एक युवती, दो आशिक और अनसुलझी मौत', कौन था बच्चे का असली बाप? अब DNA टेस्ट खोलेगा राज, कानपुर डेथ मिस्ट्री

Sat, 15 Aug 2026 08:43 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Pregnant Woman Death Case: घाटमपुर में आम के बगीचे में मिली अविवाहित गर्भवती युवती की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सीडीआर जांच से पता चला है कि मृतका अपने पूर्व और वर्तमान दोनों प्रेमियों के संपर्क में थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर एक प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, जबकि गर्भ में पल रहे बच्चे की सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में पतारा कस्बे के पास गुरुवार की सुबह आम के बगीचे में मिले युवती के शव के मामले में सीडीआर की जांच में सामने आया है कि वह अपने दोनों प्रेमियों के संपर्क में रही है। दोनों से ही उसकी बातचीत हो रही थी। पूर्व प्रेमी से तो शव मिलने के एक दिन पहले कई बार युवती ने बात की थी।


http://


वहीं, दूसरा प्रेमी भी मौत से पहले युवती के आसपास ही रहा। पिता की तहरीर पर दोनों प्रेमियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व प्रेमी पुलिस की हिरासत में है और पुलिस दूसरे की तलाश कर रही है। पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल ने बताया कि भ्रूण की डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
पेट में पल रहा बच्चा दोनों में किसका था
इससे पता किया जाएगा कि युवती के पेट में पल रहा बच्चा दोनों में किसका था। मालूम हो कि पतारा कस्बे की एक अविवाहित गर्भवती युवती का शव गुरुवार सुबह उसके घर के पास ही स्थित बाग में मिला था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन ने उसके प्रेमियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

3 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
विसरा सुरक्षित रखा गया था
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया था और युवती के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाली तो पता चला कि युवती पूर्व प्रेमी फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के नरैनी निवासी प्रांजुल पाल और वर्तमान में पतारा निवासी गोले पांडेय दोनों के संपर्क में थी।

4 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
प्रांजुल पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ
दोनों से उसकी लंबे समय से बातचीत हो रही थी। पुलिस प्रांजुल पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरे आरोपी गोले पांडेय की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। एसीपी घाटमपुर कृष्ण कांत ने बताया कि गोले जल्द पकड़ा जाएगा। इसके बाद जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
प्रांजुल बोला- युवती ने अस्पताल के लिए मांगे थे रुपये
हिरासत में लिए गए प्रांजुल पाल ने बताया कि उसका ननिहाल पतारा के पास हिरनी में है। यहीं आते-जाते उसका युवती से संपर्क हो गया। उसने बताया कि बुधवार को भी युवती से उसकी बात हुई थी। उसने पेट में बच्चा टेढ़ा होने की बात बताकर अस्पताल खर्च के लिए रुपये की मांग की थी। उसके पेट में बच्चा किसका है वह यह नहीं बता सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
गोले था पूरे दिन साथ
पुलिस के अनुसार बुधवार को फरार आरोपी गोले पांडेय की पूरे दिन लोकेशन युवती के साथ अथवा आसपास की दिख रही है। वह युवती को एक बड़े सरकारी अस्पताल भी लेकर गया था। वहां एंट्री न मिल पाने से उसे लेकर लौट आया था। इसके बाद रात में भी वही किसी वाहन से उसे बाग भी लेकर आया था। इसके पहले दो दिन युवती की लोकेशन झकरकटी बस स्टैंड की भी दिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें