Meston Road Blast
- फोटो : amar ujala
एटीएस और फॉरेंसिक टीम ने कई जगह से साक्ष्य बरामद किए हैं। बुधवार की शाम सात बजे के बाद जैसे ही विस्फोट हुआ। मूलगंज, कोतवाली, अनवरगंज, बादशाहीनाका थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम विनोद कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी हेडक्वार्टर, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार, एडीसीपी महिला अपराध डॉ. अर्चना सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल को सील कर दिया गया।