फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी मर्डर: ‘पिता के थे अवैध संबंध’, सुब्रत बोला- मुझे दिखाने लगे थे तस्वीरें, शालू को लेकर कही ये बात

Fri, 25 Sep 2026 08:43 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का सनसनीखेज सच पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान बेनकाब हुआ। 40 लाख रुपये के कर्ज, सट्टे-कैसीनो की लत और पिता के अय्याशी भरे रवैये से तंग आकर बेटे सुब्रत ने ही अपने पिता की हत्या की खौफनाक साजिश रची थी। पुलिस रिमांड में पत्नी शालू और पुराने नौकर विशाल से आमना-सामना होने के बाद सुब्रत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
1 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कानपुर में कल्याणपुर इंद्रानगर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या उसके बेटे सुब्रत ने 40 लाख रुपये के कर्ज और पिता की अय्याशी से आजिज होकर कराई थी। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान शालू और नौकर विशाल का सामना होने और पुलिस के पास उपलब्ध उसके खिलाफ साक्ष्य देखने के बाद बुधवार रात 2:30 बजे आखिर सुब्रत ने स्वीकार कर लिया।


http://


पांच सितंबर को विनीत की हत्या उनके फ्लैट में की गई थी। हत्या के आरोप में विनीत की बहू शालू, पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को जेल भेजा गया था। पुलिस को सुब्रत पर भी शक था इसलिए बुधवार को रिमांड लेकर शालू, सुब्रत और विशाल का आमना-सामना कराया।
विज्ञापन

2 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
जुए, सट्टे और कैसीनो के अलावा महंगी शराब पीने का शौक
इसी दौरान विशाल ने हत्या कराने के लिए सुब्रत का नाम लेकर मामले में नया मोड़ ला दिया था। पुलिस के पास विशाल के बयान और सुब्रत के खिलाफ तमाम डिजिटल और साक्ष्य थे, जिन्हें देखते हुए उसे हत्या कराने की साजिश स्वीकारनी पड़ी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सुब्रत को जुए, सट्टे और कैसीनो के अलावा महंगी शराब पीने का शौक था।
विज्ञापन

3 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पिता, अय्याशी पर खर्च करते थे रुपये
उसकी इन आदतों ने उसे 40 लाख का कर्जदार बना दिया था। इस रकम में 14 लाख रुपये वह भी शामिल हैं, जो शालू ने अपने पिता से सुब्रत को दिलाए थे। उसे 55 हजार रुपये प्रतिमाह बतौर किस्त देने पड़ते थे। वहीं, पिता उसे मात्र 40 हजार रुपये महीना देते थे, जबकि खुद हर रविवार को हजारों रुपये अपनी अय्याशी पर खर्च करते थे।

4 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
महिलाओं और लड़कियों से भी थे अवैध संबंध
विनीत के महिलाओं और लड़कियों से भी अवैध संबंध थे। कर्ज और महंगे शौक के चलते सुब्रत ने नौकर विशाल की मदद से छह माह के भीतर अपनी ही दुकान से चार पांच बार दवाओं की चोरी भी कराई थी। इस पर विनीत आए दिन उसे कर्मचारियों के सामने बेइज्जत करते थे।
विज्ञापन

5 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
संपत्ति का खतरा न खड़ा हो जाए
सुब्रत ने पुलिस को बताया कि पिता की अय्याशी अब हदें पार करने लगी थीं। वह उसे भी महिलाओं और लड़कियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाने लगे थे। इससे उसे लगने लगा था कि कहीं किसी दिन किसी महिला को पिता उसकी मां बताकर अपने साथ घर न ले आएं, जिससे संपत्ति का खतरा खड़ा हो जाए।
विज्ञापन

6 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
शालू के फंसने का थोड़ा दुख जरूर
इन्हीं दोनों वजह से उसने अपने पुराने नौकर विशाल को पिता की हत्या के लिए तैयार किया। पहले पिता को एक्सीडेंट में मरवाने की साजिश रची गई। सुब्रत ने मीडिया को बताया कि उसे पिता के मरने का अफसोस नहीं है, लेकिन शालू के फंसने का थोड़ा दुख जरूर है।
विज्ञापन

7 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पुलिस लड़ेगी केस, शालू को छुड़वाने के लिए लगाए जाएगी क्लोजर रिपोर्ट
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभी तक वादी रहा सुब्रत खुद ही आरोपी बन गया है। अब इस केस को वादी बनकर पुलिस लड़ेगी। वहीं, पूरे मामले में शालू का कोई दोष सामने नहीं आया है। इसलिए जल्द ही क्लोजर रिपोर्ट लगाकर उसे जेल से रिहा कराने का प्रयास किया जाएगा।

8 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की पांच सितंबर देर रात नृशंस हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त कारोबारी की बहू-बेटा पार्टी करने गए थे। सुबह 4:13 बजे पर दोनों लौटे तो कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा पाया। गले पर रेतने के निशान थे, जबकि पूरे शरीर पर धारदार हथियार से डेढ़ दर्जन से अधिक वार किए जाने के निशान थे।

9 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी में कैद हुए थे दो व्यक्ति
घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर, डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी व कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए थे, जिसमें एक पूर्व कर्मचारी सहित दो व्यक्ति फ्लैट में घुसते और निकलते कैद हुए। आशंका थी कि इन्हीं ने हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।
विज्ञापन

10 of 10
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बड़े दवा कारोबारी थे विनीत मिनोचा
बता दें कि इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा बड़े दवा कारोबारी थे। 45 वर्षों से बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम से दवा की फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय है। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। एक सप्ताह पहले वहीं लौट गई थीं। विवाहित बेटी शुभानी और दामाद गुरुग्राम में रहते हैं। दोनों इंजीनियर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें