कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महिला पार्षदों से मिलीें। महापौर का तेज-तर्रार रवैया देखते ही बन रहा था। लेकिन उस रवैये के पीछे भी कुछ छिपा था।
विज्ञापन
2 of 4
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
महापौर के तेज तर्रार रवैये के पीछे छिपा था उनका अपनापन और हंसी-ठिठोली। कुछ ऐसी भी महिला पार्षद थीं, जिन्हें महापौर प्रमिला ने गले से लगाकर हंसी में ही हिदायत दे डाली।
विज्ञापन
3 of 4
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
वह अपने को इंगित करते हुए बोलीं तेरी सास बहुत तगड़ी है, संभलकर काम करना। उनके इस तरह के अंदाज से वहां मौजूद सभी पार्षदों और लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
इस मौके पर विपक्षी पार्षदों ने नई मेयर को फूल देकर स्वागत किया। सभी पार्षदों ने उनके साथ दीदी, अम्मा और बहन का रिश्ता भी कायम कर लिया। करीब 45 मिनट तक वह नव निर्वाचित पार्षदों के बीच रहीं। सभी से साथ मिलकर काम करने की बात कही।