एक तरफ जहां पूरा देश इस वक्त कोरोना को हराने में जी-जान से लगा है वहीं कुछ जगहों पर कई लोग इसे विफल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उत्तर प्रदेश के कानपुर में। दरअसल कानपुर में चकरपुर सब्जी मंडी में शासन द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश पर जिला प्रशासन पानी फेर रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
हकीकत यह है कि अब सोशल डिस्टेंस को रात के अंधेरे में छिपाया जा रहा है। दिन का उजाला पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सख्ती के बीच सन्नाटे में ही गुजरता है, जनता दिन में शासन, प्रशासन के कोरोना नियंत्रण को बने तमाम नियम, कानूनों का दंश झेल रही है।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चकरपुर सब्जी मंडी में रात 10 बजते ही व्यापारियों का सब्जी मंडी में पहुंचना शुरू हो जाता है और दो बजे से किसान भी बड़ी संख्या में मंडी आ जाते हैं। इसके अलावा फुटकर में सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की भीड़ भी मंडी में पहुंचना शुरू हो जाती है।
4 of 6
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों की संख्या में फुटकर दुकानदार दोपहिया वाहन, ठेलिया लेकर पहुंचने लगते हैं। इसके अलावा सब्जियां लाने ले जाने के लिए दर्जनों ई रिक्शा धमाचौकड़ी करने लगते हैं। फल और सब्जी मंडी आधी रात से ही गुलजार हो जाती है और खरीद फरोख्त की अंधी दौड़ में कोरोना से बचाव को बताए गए सोशल डिस्टेंसिंग के फॉर्मूले की धज्जियां उड़ती नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
क्या दुकानदार, क्या व्यापारी और क्या किसान, होड़ में एहतियात बरतना बिल्कुल भूल जाते हैं। तड़के तीन बजे मंडी के हालात देखकर लगता है कि शायद इन लोगों को यह गलतफहमी है कि रात में संक्रमण का खतरा नहीं है।
कानपुर में लॉकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों के शोर से भी नींद नहीं टूटती जिम्मेदारों की
मंडी के अंदर ही नहीं बाहर भी लॉकडाउन का सन्नाटा टूटा नजर आता है। मंडी के मुख्य द्वार के बाहर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा से लेकर पिकअप डाला तक लाइन से लगे नजर आते हैं। हॉर्न बजाते वाहन शासन और प्रशासन को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं।