फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत हत्याकांड का मास्टरमाइंड रामजी कोरोना पॉजिटिव, कोविड सेंटर से भागा, पकड़ने गए पुलिसवालों में खौफ

Tue, 28 Jul 2020 11:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
संजीत यादव अपहरण हत्याकांड का आरोपी रामजी शुक्ला समेत तीन बंदी रविवार रात नारायणा कोविड सेंटर से फरार हो गए। पुलिस ने गंगागंज कपली रोड से रामजी समेत एक लुटेरे को धर दबोचा। वहीं एक फरार लुटेरे का अब तक सुराग नहीं लगा है। डीआईजी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इधर कोविड सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
संजीत यादव अपहरण हत्याकांड में पुलिस ने रामजी शुक्ला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल चौबेपुर भेजा था। बादशाही नाका में लूट के मामले में पकड़े गए ग्वालटोली निवासी कन्हैया कश्यप व तनु बाजपेई को भी वहीं पर रखा गया था। रविवार को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद तीनों को पनकी स्थित नारायणा कोविड सेंटर में पुलिस की सुरक्षा में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
तीनों सेकेंड फ्लोर पर एडमिट थे। देर रात खिड़की की सरिया तोड़कर तीनों रूम से बाहर आए। अस्पताल की बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले। सुरक्षा कर्मियों ने गंगागंज कपली रोड़ से रामजी और तनु को दबोच लिया। कन्हैया हाथ नहीं आया। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फरार बंदी की तलाश जारी है। जो पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में लगे थे, उन पर केस दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

 

4 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चौबेपुर में अस्थायी जेल बनाई गई है। जो भी आरोपी पकड़ जाते हैं, उनको पहले 14 दिन तक अस्थायी जेल में रखा जाता है। इनकी दो बार कोरोना जांच कराई जाती है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्थायी जेल भेजा जाता है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता है। इन तीनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
इसलिए नारायणा कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। हैरानी की बात यह है कि बंदियों की सुरक्षा में लगी पुलिस लाइन की गारद के पुलिसकर्मियों ने स्थानीय थानेदार को उनके भर्ती कराने की सूचना तक नहीं दी थी। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि थाने में ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई थी। अगर सूचना होती तो अतिरिक्त सुरक्षा दी जाती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें