फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत हत्याकांड: फिरौती वाले फोन पर संशय, नाले में सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 19 Aug 2020 01:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
संजीत अपहरण हत्या कांड में पुलिस ने सोमवार को जो दो फोन खोज निकालने का दावा किया था, उसमें संजीत के फोन की तो परिजनों ने पुष्टि कर दी है लेकिन दूसरे फोन को लेकर संशय है। नाले में मिले इस क्षतिग्रस्त फोन के बारे में यह कहना अभी पुलिस के लिए मुश्किल है कि यह स्मार्टफोन था या की-पैड वाला।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से फिरौती वाले मोबाइल की तलाश में मंगलवार को भी नाले में सर्च ऑपरेशन चलता रहा। पुलिस के अनुसार दोनों मोबाइलों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। मंगलवार को एसपी साउथ दीपक भूकर ने साउथ कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि गुजैनी रविदासपुरम नाले में एंटी सबोटाज टीम की मदद से क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : अमर उजाला
इस मोबाइल का ऊपरी सिरा गायब है। आईएमईआई नंबर के आधार पर मोबाइल की पहचान करने की बात कही। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक जांच में यह साफ हो जाएगा कि मोबाइल की-पैड वाला था या स्मार्ट फोन।

4 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
क्योंकि अपहर्ता जिस मोबाइल से फिरौती के लिए कॉल करते थे, उसमें वॉयस चेंजर एप का इस्तेमाल किया जाता था, जो स्मार्ट फोन में ही होता है। वहीं, संजीत के मोबाइल की तो परिजनों ने पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
लेकिन कोर्ट में साक्ष्य पेश करने के लिए संजीत के मोबाइल से बरामद दो सिमों की डिटेल पता की जाएगी। इससे यह पुष्ट हो जाएगा कि मोबाइल संजीत का ही है। एसपी साउथ ने फिरौती वाले बैग और उसमें रखे सिपाही के मोबाइल की भी तलाश किए जाने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें