फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Kidnapping Case: अपहरण से ठीक पहले संजीत का किसी युवती से हुआ था फोन पर विवाद, जांच शुरु

Sat, 18 Jul 2020 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा से अपहृत लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (22) के मामले में फिरौती के तीस लाख रुपये लेकर भागे बदमाशों का 96 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं लग सका है। अभी तक संजीत का भी पता नहीं चल सका है। जांच में सामने आया है कि संजीत की एक युवती से फोन पर बात होती थी। पुलिस प्रेमी प्रेमिका के एंगल पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 7
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : amar ujala
सीओ विकास पांडेय ने बताया कि अभी तक सिर्फ संजीत की बहन रुचि की शादी राहुल से टूटने को अपहरण से जोड़ कर देख रही थी। अब उनके परिवार, रिश्तेदार या किसी मिलने वाले से दुश्मनी के पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। संजीत की कॉल डिटेल के आधार पर उसकी किसी युवती से दोस्ती की भी बात का भी पता चला है। इस बिंदु पर भी एक टीम काम कर रही है।
 

 

विज्ञापन

3 of 7
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार करीब 80 लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। फोन और वीडियो कॉलिंग करके संजीत से बात करने वाली युवती भी पुलिस के शक के घेरे में है। दोनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जिस अस्पताल में संजीत काम करता था, वहां के कर्मचारियों ने बताया कि संजीत के अपहरण से कुछ घंटे पहले ही युवती से किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हुआ था। 
 

 

4 of 7
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
कर्मचारियों ने बताया कि संजीत महिला मित्र से शादी करना चाहता था। दोनों को कई बार बाइक पर साथ जाते देखा गया। हर दिन चार से पांच बार उस युवती से संजीत की फोन पर बात होती थी। 22 जून की दोपहर करीब 12 बजे संजीत बहन के लिए लड़का देखने जाने की बात कहकर निकला था। वह तीन बजे लौटा और चार बजे टिफिन से खाना खाया।
 

 

विज्ञापन

5 of 7
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
इसके बाद उसी युवती का फोन आया तो किसी बात पर झगड़ा हुआ था। संजीत ने बताया कि युवती को चिढ़ाने के लिए उसने कह दिया था कि वह अपने लिए लड़की देखने गया था। शाम को संजीत घर जाते वक्त सचान चौराहे पर पैथोलॉजी में देने के लिए सैंपल लेकर निकला। सुबह पैथोलॉजी में फोन किया तो पता लगा कि संजीत ने सैंपल दिए ही नहीं थे।

 

विज्ञापन

6 of 7
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
यह है मामला
बर्रा पांच निवासी चमन सिंह यादव का इकलौता बेटा संजीत 22 जून की शाम से लापता है। घटना के सात दिन बाद 29 जून की शाम अपहर्ता ने पिता को फोन कर 30 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस के कहने पर परिजनों ने पैसे का इंतजाम किया था। 13 जुलाई की रात पुलिस को चकमा देकर बदमाश गुजैनी फ्लाईओवर के नीचे से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
अनिश्चित कालीन धरने की दी चेतावनी
चमन सिंह ने बताया कि 14 जून की शाम एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बर्रा थाने पहुंच कर पूरी घटना के बाबत पूछताछ की थी। उन्होंने चार दिन में बेटे को खोजने की बात कही थी। शनिवार से चार दिन पूरे हो जाएंगे। रविवार को वह अपने साथियों और परिजनों के साथ बेटे के न मिलने तक अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें