फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर अपहरण और हत्याकांड: आरोपियों के मोबाइल खंगालने पर चौंकाने वाला खुलासा, बड़ा सच जानकर पुलिस भी चौंकी

Fri, 02 Sep 2022 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur kidnapping and murder case - फोटो : अमर उजाला/ट्विटर
कानपुर में दस साल के बच्चे रहमान की अपहरण के बाद हत्या के मामले में आरोपियों के मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। जब उनके मोबाइल खंगाले गए तो पता चला कि वारदात के बाद सभी ने अपने-अपने मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी थी। आरोपी आमिल ने कॉल लॉग भी क्लियर कर दिया था। जिससे कि वह बच जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने उनको आसानी से ट्रेस कर लिया। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अमित व तेजकुमार ने रहमान को अगवा किया था। एक घंटे के भीतर रहमान को मारकर शव बहा दिया था। 9:53 पर पहली कॉल फिरौती की थी। आखिरी कॉल 10:09 मिनट की थी। उसके बाद अमित ने आमिल को इसी नंबर से कॉल कर बताया था कि रहमान की हत्या कर दी है। आमिल ने घटना के बाद रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी थी। पुलिस अब रिकॉर्डिंग रिकवर कराने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Kanpur kidnapping and murder case - फोटो : ट्विटर
पहले भी किया था अगवा करने का प्रयास
हत्यारोपी चार महीने से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। अमित सप्ताह में तीन चार बार रहमान को घुमाता-फिराता था। जांच में सामने आया कि एक दिन अमित उसको अपहरण करने के इरादे से ही ले गया था। रास्ते में गांव निवासी एक शख्स मिल गया था। उसने उसको देख लिया था। इसलिए कुछ देर बाद रहमान को वापस छोड़ गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस आरोपियों के खिलाफ एक एक सुबूत जुटा रही है। बरगदिया घाट की लोकेशन अमित व तेजकुमार की जांच में शामिल की। छह गवाह बनाए हैं। तेज कुमार के कपड़ों में बालू मिली थी। इसलिए फोरेंसिक टीम ने घाट के पास से बालू का सैंपल लिया है। जिसका उस बालू से मैच कराएगी। इसी तरह के अन्य साक्ष्य भी जुटा रहे हैं।

 

4 of 6
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
रहमान के हत्यारों को फांसी हो
रहमान की हत्या से उसका परिवार गमजदा है। मातम पसरा हुआ है। मां-पिता, भाई रिश्तेदार बेसुध हैं। अभी भी वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि रहमान की कोई हत्या कर देगा। परिजनों ने कहा कि आखिरी बार मेरे बच्चे को देखने तक नहीं दिया। उन्होंने पुलिस से अपील की हत्यारों को फांसी मिले।
विज्ञापन

5 of 6
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कानपुर के कैंट के मैकूपुरवा गांव के दस वर्षीय रहमान को सोमवार रात फिरौती के लिए गांव के चार लोगों ने अगवा कर बरगदिया घाट पर गंगा नदी में डुबोकर मार दिया। शव भी नदी में बहा दिया। उसके बाद परिजनों को कॉल कर फिरौती मांगी। आधी रात जानकारी पुलिस को दी गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात कबूली है। अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। पीएसी के गोताखोर शव की तलाश कर रहे हैं। जिस मोबाइल से फिरौती की कॉल की गई वह भी पुलिस खोज नहीं पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें