फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डेढ़ घंटे का रहस्य': ऐसा क्या हुआ? जो पत्नी को मार खत्म की जिंदगी, फंदे पर सौरभ और नीचे थी शालिनी, पढ़ें मामला

Wed, 29 Jul 2026 08:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Murder And Suicide News: बर्रा सात स्थित एक मकान में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से डेढ़ घंटे पहले ही परिजनों की मृतका से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी, जिससे परिवार सदमे में है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
कानपुर में बर्रा सात स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को दोनों के शव मिले। नजदीक मिले रजिस्टर पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। इनमें से बर्रा आठ में रहने वाले शालिनी के मौसा कृष्ण कुमार सविता का नंबर भी था। पुलिस ने उन्हें सौरभ का पिता समझकर घटना की जानकारी दी, जिस पर वह तुरंत मौके पर आए। शव देखने के बाद उन्होंने खुद को शालिनी का मौसा बताया।
उनके माता-पिता को मौत की खबर दी। महिला के माता-पिता ने दोपहर डेढ़ बजे बेटी और दामाद से फोन पर बात होने की बात कही। कहा कि दोनों बेहद सामान्य थे ऐसे में थोड़ी देर में अचानक ऐसा क्या हो गया, जो बात जान लेने देने की नौबत तक आ गई। वहीं सूचना के बावजूद सौरभ के परिवार से कोई नहीं आया। शालिनी के परिवार में मां पिंकी, पिता गुड्डू, छोटी बहन संध्या और भाई शालू हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
दोपहर में बेटी और सौरभ से बात हुई थी
मां पिंकी और पिता गुड्डू ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रानी और सौरभ प्रेम विवाह के बाद दिल्ली जाकर रहने लगे थे। पांच दिन पहले बेटी ने फोन कर वापस आने की जानकारी दी थी। उसने दिल्ली से आने की वजह तबियत खराब होना बताया था। मंगलवार दोपहर भी बेटी और सौरभ से बात हुई थी। दोनों की बातचीत से बिल्कुल नहीं लगा कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
सोमवार शाम को घूम कर लौटे थे दोनों
मकान में रहने वाली नीलम ने पुलिस को बताया कि सौरभ और रानी हालिया रहने आए हैं। उनसे ज्यादा बात नहीं हुई। दोनों सोमवार शाम को कहीं घूमने गए थे और करीब दो घंटे बाद वापस लौटे थे। उन दाेनों को न तो किसी देखा और न हीं चीखने की कोई आवाज सुनी। पुलिस को शव को पास एक तकिया भी मिली थी।

4 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
ये है पूरा मामला
बर्रा सात में सौरभ सविता (23) ने मंगलवार को पत्नी शालिनी उर्फ रानी (20) की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने दरवाजा की कुंडी तोड़कर शवों को बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। करीब चार महीने पहले परिवार की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज की थी। शालिनी के गर्दन पर किसी कपड़े से कसे जाने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
वजह तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस घटना की वजह तलाशने में जुट गई है। दोनों के मोबाइल रिकार्ड और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद बर्रा पुलिस की सूचना पर शालिनी के परिजन आए, लेकिन सौरभ के घरवाले नहीं पहुंचे। शालिनी के परिजन ने बताया कि सचेंडी के छत्तीसकला पुरवा निवासी नरेश सविता गांव में सैलून चलाते हैं। उनका बेटा सौरभ सविता (23) भी दुकान पर उनकी मदद करता था।
विज्ञापन

6 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता था
रिश्ते की चचेरी बहन रानी से सौरभ का तीन साल से प्रेम संबंध था। इसको लेकर दोनों के परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता था। चार माह पहले दोनों को एकसाथ देखने के बाद विवाद बढ़ गया था। मामला बढ़ने पर दोनों परिवार सौरभ और शालिनी को लेकर सचेंडी थाने गए थे। दोनों के बालिग होने के चलते पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन

7 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
फंदे से लटका नजर आया सौरभ
अगले दिन सौरभ और शालिनी ने परिजनों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज की और दिल्ली जाकर रहने लगे। दोनों दिल्ली से लौटने के बाद पांच दिन पहले ही बर्रा सात निवासी ठेकेदार ज्ञान सिंह के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। मंगलवार दोपहर को पहली मंजिल पर रहने वाली नीलम छत पर कपड़े डालने जा रही थीं। उन्हें दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से सौरभ फंदे से लटका नजर आया।

8 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
चटाई पर था शालिनी का शव
उन्होंने शोर मचाया और मकान मालिक को जानकारी दी। कुछ ही देर में बर्रा पुलिस आ गई। पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी तोड़ी। कमरे में चटाई पर शालिनी का शव था। उनके गले पर कपड़े से कसने के निशान थे। पास ही रखे रजिस्टर पर शालिनी के मौसा का फोन नंबर लिखा था। पुलिस ने मौसा के नंबर पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

9 of 9
Kanpur Murder And Suicide Case - फोटो : amar ujala
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। महिला का गला कसने के निशान मिले हैं। क्राइम सीन के अनुसार ऐसा प्रतीत हुआ है कि पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। वजह का पता लगाया जा रहा है।  -दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें