फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुस्लिम से हिंदू बन की लव मैरिज, पति ने दो माह बाद इसलिए किया कत्ल; गजेंद्र से शादी कर पछता रही थी आसमा

Mon, 07 Sep 2026 11:35 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर देहात में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। आरोपी पति ने लोहे की रॉड से कई वार कर पत्नी को मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। इसके बाद खुद ही पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
1 of 14
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर देहात से सनसनीखेज खबर सामने आई है। अकबरपुर थाना इलाके के नेहरू नगर में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पत्नी का किसी और से मोबाइल पर बात करना पति को नागवार गुजरा। पति गजेंद्र और पत्नी सपना उर्फ आसमा में विवाद हो गया। गुस्से में आए आरोपी गजेंद्र ने कमरे में रखे लोहे के रॉड से सपना के सिर व चेहरे पर कई वार कर हत्या कर दी।

वारदात के बाद फिर खुद ही डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस सपना को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। दोनों ने दो माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। सपना दूसरे समुदाय की थी। पति को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 14
सपना उर्फ आसमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली का गजेंद्र संखवार (30) आरटीओ कार्यालय के पीछे नेहरू नगर में सुभाष संखवार के मकान में पत्नी सपना उर्फ आसमा (29) पुत्री अफसर अली के साथ रहता था। आरोपी गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 

करीब दो माह पहले उसने शिवली थानाक्षेत्र के सुनवर्षा निवासी सपना से कोर्ट में शादी की थी। इसके बाद से वह दोनों अकबरपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह पत्नी के किसी से फोन पर बात करने से नाराज रहता था। रविवार को भी पत्नी के फोन पर बात करने से नाराज होकर उसने रॉड से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

3 of 14
आरोपी पति के साथ सपना उर्फ आसमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद थाने जाने की बात कह कर निकला आरोपी
मकान मालिक सुभाष संखवार ने बताया कि वह मकान के नीचे के हिस्से में रहते हैं। दूसरी मंजिल पर तीन किरायेदार रहते हैं। इनमें से गजेंद्र व उसकी पत्नी करीब डेढ़ माह से उनके यहां रह रहे थे। रविवार सुबह सपना के चीखने पर वह लोग ऊपर पहुंचे। तभी गजेंद्र सपना की हत्या कर देने और थाना जाने की बात बोलता हुआ बाहर निकला। गेट के अंदर झांक कर देखने पर सपना खून से लथपथ मिली। इस पर उसने साथी किरायेदारों व पड़ोसियों की मदद से गजेंद्र को पुलिस के आने तक मौके से कहीं जाने नहीं दिया। 
 

4 of 14
आरोपी पति के साथ सपना उर्फ आसमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गजेंद्र से शादी कर पछता रही थी सपना उर्फ आसमा
अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में सपना उर्फ आसमा की हत्या के बाद उसकी मां खैरा बानो बदहवास हैं। रविवार देर रात 10 बजे थाने पहुंची खैरा ने रोते हुए बताया कि हत्या के करीब आधे घंटे पहले ही सपना ने फोन पर उनसे कहा था, अब वह पति गजेंद्र के साथ नहीं रहना चाहती। 

 
विज्ञापन

5 of 14
घटना के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह गजेंद्र के साथ शादी करके पछता रही थी। खैरा ने बताया कि उसे क्या पता था कि फोन कटने के दो बाद ही उनकी बेटी की हत्या की खबर आ जाएगी। शिवली थाना क्षेत्र के सुनवर्षा की खैरा बानो (65) जब थाने पहुंचीं तो बेटी सपा का शव देखकर बिलख उठीं। 
 
विज्ञापन

6 of 14
सूनसान पड़ी गली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के चेहरे व सिर में गहरी चोटें देख खैरा बानों बदहवास हो चिल्लाने लगीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी करीब 10 साल पहले झींझक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके व सपना के तीन बच्चे भी हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 14
घटना के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब साढ़े तीन साल पहले बेटी ने अपने पति को छोड़ दिया और स्वतंत्र रूप से रह रही थी। सुनने में आया था कि बेटी बिहार प्रांत के रहने वाले युवक के साथ रह रही है। सपना के ऐसा करने पर परिजन में नाराजगी थी। इसके चलते उसका सुनवर्षा आना बंद था। 
 

8 of 14
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि सभी परिजन बाहर गए थे, घर पर वह अकेली थीं और बुजुर्ग होने के चलते 60 किलोमीटर दूर आने में असमर्थ थीं। शाम को परिजन के आने बाद वह मौके पर आ सकीं। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

9 of 14
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपना की तीसरी तो गजेंद्र ने की थी दूसरी शादी
अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सपना की पहली शादी उसके परिजन ने झींझक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। पति से अनबन के बाद सपना के बिहार प्रांत के रहने वाले व्यक्ति से विवाह होने की जानकारी मिली है। जबकि गजेंद्र की भी पूर्व में शादी हो चुकी थी उसका एक बेटा भी है। आपसी अनबन के चलते पत्नी व बेटा साथ नहीं रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सपना और गजेंद्र के बीच सोशल मीडिया से संपर्क हुआ था। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।


 

10 of 14
सपना की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सनसनीखेज वारदात के बाद मोहल्ले में छाया सन्नाटा
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। हालांकि मोहल्ले में अभी कम वक्त बिताने पर पड़ोसियों को उनके बारे में कुछ ज्यादा पता नहीं था। लेकिन हत्या के बाद गजेंद्र जिस तरह से थाने जाने की बात कहकर निकला उससे मकान मालिक समेत सभी डर गए थे। फिर उन्होंने किसी तरह पुलिस के आने तक हत्यारोपी गजेंद्र को रोके रखा।

 

11 of 14
सपना की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच शुरू हो गई थी अनबन
मां खैरा बानो ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों के अंतराल पर बेटी सपना से फोन पर बात कर लेती थी। करीब दो माह पहले बेटी ने गजेंद्र के साथ शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों में अनबन होने लगी थी। दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। सपना अपने फैसले से खुश नहीं थी। 

 

12 of 14
घर में पड़ा सपना का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां खैरा बानो ने बताया कि वह अक्सर गजेंद्र को छोड़ देने की बात करती थी। रविवार सुबह 10 बजे के करीब बेटी ने उससे फोन पर भी बात की थी। बेटी ने उससे बस यही कहा कि अब उससे गजेंद्र के साथ नहीं रहना है। कुछ देर बात के बाद फोन कट गया। बेटी ने फोन पर आपस में हुए विवाद और हत्या कर देने तक की नौबत आने की जानकारी ही नहीं दी वरना वह स्वयं पुलिस को फोन कर देती तो बेटी की जान बच जाती।

 

13 of 14
सपना उर्फ आसमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान मालिक बोले... डेढ़ माह में पहली बार हुआ दोनों में विवाद
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मकान मालिक सुभाष संखवार ने बताया कि उन्होंने अकबरपुर के नेहरू नगर में नया मकान बनवाया है। गजेंद्र व उसकी पत्नी सपना दूसरी मंजिल पर करीब डेढ़ माह से उनके यहां रह रहे थे। अभी तक दोनों के बीच विवाद होने की आवाज कभी कमरे से बाहर नहीं आई थी। पता नहीं यह घटना कैसे हो गई। वहीं, पड़ोसियों का भी यही कहना है।


 
विज्ञापन

14 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूछताछ में आरोपी ने घरेलू विवाद में हत्या करने की बात कबूल की है। महिला के मां खैरा बानो की तहरीर पर हत्यारोपी गजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।-आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें