फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पार्क में पक्का बास्केटबाॅल कोर्ट कैसे बन गया? अफसर नहीं दे पाए जवाब…रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने की तैयारी

Thu, 04 Dec 2025 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साकेतनगर स्थित पार्क की जांच के लिए पहुंची आवास आयुक्त की दो सदस्यीय कमेटी ने पार्क में पक्का बास्केटबॉल कोर्ट और अन्य कब्जों को देखकर केडीए अधिकारियों को लताड़ा और 1.1 एकड़ की जमीन आवंटन व निर्माण से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
1 of 7
साकेत नगर में किशोरी वाटिका - फोटो : amar ujala
कानपुर आवास आयुक्त बलकार सिंह और विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन राजेश राय ने बुधवार को डॉ. बृज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल से सटे पार्क में जांच के लिए पहुंचते ही अफसरों से पूछा कि पार्क में पक्का बास्केटबाल कोर्ट कैसे बन गया...अफसर इसका जवाब नहीं दे पाए।
उन्होंने आधा घंटा तक स्कूल, सत्संग भवन सहित आसपास के अन्य निर्माण देखे। मौके पर ही साकेतनगर योजना का ले-आउट देखकर केडीए उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य अफसरों से इनके आवंटन, निर्माण, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से संबंधित सवाल पूछे। फोटो भी खींची।
विज्ञापन

2 of 7
साकेत नगर में डॉ. ब्रिज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल को देखते आवास आयुक्त बलकार सिंह, केडीए वीसी मदन स - फोटो : amar ujala
कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए थे
सौरभ भदौरिया ने साकेतनगर के भूखंड संख्या- 559 स्थित 1.1 एकड़ के पार्क में डॉ. बृज किशोरी दुबे मेमोरियल स्मारक स्कूल सहित अन्य कब्जे होने का आरोप लगाया। इसे अखिलेश दुबे से संबंधित बताया। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट में शासन से कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 7
साकेत नगर में डॉ ब्रिज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल से सटे आवास की जांच करती टीम - फोटो : amar ujala
अफसरों ने लखनऊ जाकर इससे संबंधित कागज सौंपे थे
रिपोर्ट भी तलब की। इस पर शासन ने आवास आयुक्त की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। कमेटी में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव राजेश राय शामिल हैं। 10 दिन पहले केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार, मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह, जोन-3 के प्रवर्तन प्रभारी अतुल राय सहित अन्य अफसरों ने लखनऊ जाकर इससे संबंधित कागज सौंपे थे।

4 of 7
डॉ. ब्रिज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल से सटे आवास की जांच करने के दौरान गंदगी देकर नाराज हुए अधिकारी - फोटो : amar ujala
टीम ने पार्क का निरीक्षण किया
उनके सवालों के जवाब भी दिए थे। यह कमेटी बुधवार को मौके पर जांच करने आई। दोपहर में यह कमेटी इस पार्क में पहुंची। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, सचिव अभय कुमार पांडेय, मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार, मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह आदि के साथ पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

5 of 7
डॉ. ब्रिज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल से सटे पार्क की जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
साम्बाखिलेश्वर आशुतोष धाम को गेट खुलवाकर देखा
स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्क में पक्का बास्केटबाल कोर्ट देख इस बारे में सवाल किया। कहा कि पार्क में यह नहीं बनना चाहिए। इससे सटे स्कूल की जमीन आवंटन, निर्माण के बारे में पूछा।  इसके बाद पार्क के आसपास बने साम्बाखिलेश्वर आशुतोष धाम को गेट खुलवाकर देखा।
विज्ञापन

6 of 7
डॉ. ब्रिज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल से सटे पार्क की जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
ईटों का चट्टा और गंदगी देख नाराजगी जताई
अफसरों ने बताया कि वहां पहले होम्योपैथी क्लीनिक था। इसके बाद निरंकारी सत्संग भवन और उसके आसपास बने चार मकान देखे। एक मकान में रहने वालों से स्वामित्व के संबंध में पूछा तो उसने रह रहे व्यक्ति ने खुद को किरायेदार बताया। फुटपाथ पर ईटों का चट्टा और उसके पास गंदगी देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साकेत नगर में संत निरंकारी सत्संग भवन - फोटो : amar ujala
  • साकेतनगर स्थित पार्क (भूखंड संख्या - 559) का क्षेत्रफल- 1.1 एकड़।
  • मौजूदा समय में पार्क है- 168 वर्गमीटर में।
  • इसके आसपास हैं डॉ. बृज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल, दो सत्संग भवन, चार मकान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें