फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hosiery Trader Murder: 48 मिनट का ‘डेथ गेम’, जर्जर मकान की छत पर क्या था? CCTV से खुली टाइमलाइन, ये है आशंका

Sat, 09 May 2026 06:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Hosiery Trader Death News: फीलखाना क्षेत्र में होजरी कारोबारी की उनके ही परिचित ने जर्जर मकान में ले जाकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज और 48 मिनट की टाइमलाइन के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि व्यापारियों ने गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
1 of 10
फीलखाना में होजरी कारोबारी की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की हत्या महज 48 मिनट के दौरान हुई है। पुलिस को घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में विशाल गुप्ता और होजरी कारोबारी नजर आए हैं। हत्या के बाद विशाल गुप्ता स्कूटी से अकेला ही लौटता दिखा। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। शुक्रवार देर रात अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन कुमार ताडा ने हाते के लोगों से जानकारी जुटाई। देर रात तक विशाल के छह रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सवाई सिंह के हाते में पुराना और जर्जर मकान है। यहां पर चार परिवार किराये पर रह रहे हैं। शुक्रवार को विशाल अपनी स्कूटी पर विजय को साथ लेकर इसी मकान के पास आया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों 6:32 बजे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद शाम 7:18 बजे विशाल गुप्ता अकेले ही स्कूटी लौटता दिखा। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। फुटेज में एक और संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। उसकी तलाश भी की जा रही है। विशाल का रेस्टारेंट विजय चौरसिया की दुकान के सामने है।
विज्ञापन

2 of 10
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case - फोटो : amar ujala
लेनदेन का विवाद और प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन कुमार ताडा न बताया कि पुलिस लेनदेन के विवाद और प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच कर रही है। दोनों स्कूटी पर जिस तरह से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इससे दोनों के बीच घनिष्ठा की पुष्टि है। जर्जर मकान में कोई हो सकता है जिसकी वजह से दोनों या अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ हो। आसपास के लोगों ने केवल विशाल को जाते हुए देखा था। ऐसे में अगर कोई अन्य है तो वह हाते का ही रहा होगा। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। विशाल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case - फोटो : amar ujala
छत पर ऐसा क्या था, जिसे दोनों देखते हुए गए
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है कि विशाल और विकास दोनों जर्जर मकान की छत की तरफ ध्यान से देखते हुए गए हैं। अब या तो कोई जान पहचान वाला ऊपर खड़ा हुआ था या विशाल विकास को इशारा कर ऊपर चलने के लिए जोर दे रहा था। इसकी जानकारी की जा रही है।

4 of 10
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case - फोटो : amar ujala
हत्या ही था इरादा, इलाके में तनाव
पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की हत्या ही करने का पूरा इरादा था। इसको लेकर विशाल उन्हें बैठाकर ले गया। पुलिस का कहना था कि सवाई सिंह के हाते के पास कारोबारी की हत्या विशाल ने अकेले की कि पहले से वहां लोग मौजूद थे। फिलहाल, वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है। जगह-जगह पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

5 of 10
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case - फोटो : amar ujala
बाजार बंद करने की चेतावनी
हत्याकांड की सूचना मिलते ही कारोबारियों ने दुकानें बंद करा दीं। उन्होंने आरोपी के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार न होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी। बवाल की आशंका पर शिवाला बाजार, बिरहाना रोड, सिरकी मोहाल समेत आसपास के क्षेत्र में कोतवाली, मूलगंज, बादशाहीनाका, कलक्टरगंज, हरबंशमोहाल, रेलबाजार, फीलखाना का फोर्स तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 10
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case - फोटो : amar ujala
फूटकर रोए दोस्त, बोले- धोखे से ले जाकर मार डाला
होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की सरेआम सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने भनक जैसे ही परिजन, रिश्तेदारों, दोस्तों और व्यापारियों को लगी तो वे उर्सला अस्पताल पहुंच गए। कारोबारी का खून से लथपथ शव देख परिजन और दोस्तों में चीखपुकार मच गई। एक दूसरे के कंधे पर फूट-फूटकर बिलखते दोस्तों का कहना था कि विजय केवल कारोबार से मतलब रखता था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन

7 of 10
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case - फोटो : amar ujala
गली में ले गए और एक मकान में हत्या कर दी
हंसमुख, मददगार और व्यवहारकुशल था। हत्या करने वाले यह जानते थे कि अगर शिवाला में कांड किया तो बचकर नहीं जा पाएंगे। उसे धोखे से सवाई सिंह हाते वाली गली में ले गए और एक मकान में हत्या कर दी। आक्रोशित दोस्तों और परिजनों का साफ कहना था कि जिस बेरहमी से उसके जिगरी दोस्त का कत्ल किया गया हत्यारोपी को भी उसे तरह सजा दी जाए। वहीं, उर्सला में मौजूद मां मीरा, पत्नी नेहा और घर की महिलाएं बिलखते हुए एक दूसरे को ढाढ़स बंधाती रहीं।

8 of 10
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case - फोटो : amar ujala
बच्चों को क्या जवाब देंगे
सीलिंग हाउस में सेकंड क्लास में पढ़ने वाला बेटा आदी और केजी में सेंटमेरी स्कूल में पढ़ने वाली बेटी अनवी को विजय बहुत प्यार करता था। वह बच्चों को हर खुशी देना चाहता था। बिलखते सगे बड़े भाइयों अजीत और अजय का कहना था कि अब वे बच्चों को क्या जवाब देंगे। इस वारदात ने एक खुशहाल परिवार को बर्बाद कर दिया।

9 of 10
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case - फोटो : amar ujala
जहां बैठका बनाए था विशाल, वहां की दुकानदार महिलाओं को पुलिस ने उठाया
होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया को जो स्कूटी सवार विशाल दुकान से बैठाकर ले गया वह आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। वह चौक के पास एक महिला दुकानदार की दुकान के पास दिनभर युवकों के साथ खड़ा रहता था। इस पर दोस्तों और परिजनों के कहने पर पुलिस की टीमों ने महिला दुकानदार और एक अन्य महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उर्सला पहुंची। वहां आक्रोशित परिजनों ने देखते ही उन लोगों का विरोध कर आरोप लगाए कि यही महिलाएं विशाल को दुकान पर दिनभर बैठाती थीं। आक्रोश देख पुलिस उन्हें भीड़ के बीच से तुरंत कोतवाली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

10 of 10
रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर - फोटो : amar ujala
होजरी कारोबारी के सिर के पीछे से हमला किया गया है। गोली मारने की पुष्टि नहीं हुई है। मोहल्ले के लोग फायरिंग जैसी आवाज होने की बात कह रहे हैं। कई टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपी के पांच रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें