एसजीएसटी विभाग
- फोटो : amar ujala
पहली बार सीधी निगरानी के दायरे में आए पान मसाला और लोहा इकाइयां
एसजीएसटी विभाग ने पहली बार पानमसाला और लोहा कारोबार की सीधी निगरानी शुरू की। शहर की सभी प्रमुख पान मसाला और लोहा इकाइयों के बाहर विभाग के अफसरों की रोस्टर के अनुसार डयूटी लगाई गई। 24 घंटे तक इन इकाइयों से निकलने वाले वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान शत-प्रतिशत ई-वे बिल सत्यापन की भी जिम्मेदारी दी गई। 23 नवंबर से शुरू हुई जांच लगातार रोस्टर के अनुसार बढ़ाई जा रही है। अब दो जनवरी 2025 तक निगरानी के नए निर्देश दिए गए हैं। लगातार निगरानी से लोहा और पान मसाला कारोबार को तगड़ा झटका भी लग रहा है। बढ़ती निगरानी से सुपाड़ी, कत्था, लौंग, इलायची, मुलेठी, पिपरमेंट का कारोबार 90 प्रतिशत तक गिर गया है।