फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: विस्फोटों की गूंज और तबाही का मंजर; फ्रिज और सिलिंडर फटने से 35 दुकानें खाक, सड़कों पर बीती रात

Tue, 07 Apr 2026 11:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फूलबाग फलमंडी में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट के बाद फ्रिज कंप्रेशर और पांच सिलिंडरों के फटने से करीब 35 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है और पीड़ितों ने रात सड़कों पर गुजारकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
1 of 7
kanpur fire accident - फोटो : Amar ujala
कानपुर की फूलबाग मंडी में रक्षा इकाई के पास छोटू की दुकान में आग लगने के बाद वहां रखे फ्रिज के कंप्रेशर के विस्फोट होने से आग बढ़ गई। इस बीच फास्टफूड की दुकानों में रखे सिलिंडरों में विस्फोट होने लगे और आग विकराल होती गई। करीब 50 मिनट में सभी दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
जिन दुकानदारों का सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया वे रातभर सो नहीं सके। आंखों के सामने आग का दर्दनाक मंजर देखने के बाद नुकसान के बारे में ही सोचते रहे। दुकानदारों ने घटनास्थल के सामने पेपर, कपड़ा बिछाकर रात काटी। किसी तरह से बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था की। कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि जिंदगी कैसे काटेंगे। वे जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग करेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
kanpur fire accident - फोटो : Amar ujala
कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार का कहना था कि अग्निकांड के वीडियो सोशल मीडिया पर जिसने देखे उसके रोंगटे खड़े हो गए। अग्निकांड से कई परिवार पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोई बड़ा अधिकारी माैके पर नहीं आया। व्यापारियों को मुआवजा दिलाने में न्याय संघर्ष समिति सहयोग करेगी।
विज्ञापन

3 of 7
kanpur fire accident - फोटो : Amar ujala
तारों में स्पार्किंग के बाद दुकान में रखे फ्रिज के कंप्रेशर फटने से आग भड़क गई। अन्य दुकानों में रखे पांच सिलिंडर भी एक-एक कर फटने लगे। आग ने 30-35 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है।  -दीपक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

4 of 7
kanpur fire accident - फोटो : Amar ujala
अफसरों की उदासीनता से रोटी को मोहताज हुए दुकानदार
फूलबाग फलमंडी में सोमवार शाम भीषण अग्निकांड हुआ। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस घटना के लिए नगर निगम और केस्को को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ। दुकानदार अब रोटी को मोहताज हो गए हैं। विधायक ने बताया कि पहले ठेले लगाने वाले दुकानदारों को फेरी नीति के तहत जगह मिली थी। स्मार्ट सिटी विकास के नाम पर उन्हें वहां से हटा दिया गया। बाद में कुछ दुकानदारों को दो बाई दो का सेट बनाकर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
kanpur fire accident - फोटो : Amar ujala
दमकल करीब आधा घंटे देर से पहुंची
मंडी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजरती है। पूर्व में दुकानदारों ने अधिकारियों को सन्नाटे और जगह की असुरक्षा का हवाला दिया था, लेकिन अफसरों ने बात नहीं मानी। नगर निगम और केस्को की लापरवाही के चलते यह बड़ा अग्निकांड हुआ। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी दमकल करीब आधा घंटे देर से पहुंची। दुकानदारों का कहना था कि यदि रक्षा इकाई की गाड़ी समय पर आग न बुझाती, तो आग और विकराल हो सकती थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलते ही गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

6 of 7
kanpur fire accident - फोटो : Amar ujala
दो घंटे जाम में फंसकर
कराह उठे वाहन सवार सोमवार शाम करीब 5:15 बजे आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फूलबाग फल मंडी तिराहे से रक्षा इकाई को जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया। इससे मालरोड, फूलबाग और बड़ा चौराहा तक भीषण जाम लग गया। वाहन चालकों को करीब दो घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने वैकल्पिक मार्गों का रुख किया, जिससे वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanpur fire accident - फोटो : Amar ujala
पीड़ितों से मिले विधायक
आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई पीड़ित व्यापारियों एवं परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि यह आग केस्को की लापरवाही एवं नगर निगम अधिकारियों की हठधर्मिता का परिणाम है। पूर्व में भी कई बार संबंधित विभागों को व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें