फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर अग्निकांड: इसलिए कारोबारी का घर दो बार खंगाला गया... और भयावह हो सकता था मौत का तांडव; देखें तस्वीरें

Sun, 03 Nov 2024 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में एक आलीशान मकान में मंदिर के दीये से भीषण आग लग गई। आग से मकान गैस चैंबर बन गया। दम घुटने से कारोबारी, पत्नी और नौकरानी की मौत हो गई। कारोबारी के घर को दो बार खंगाला गया था। 
विज्ञापन
1 of 11
Kanpur Fire - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पांडुनगर निवासी कारोबारी के घर आग और धुएं के चलते हुआ मौत का तांडव और भयावह हो सकता था। विदेश में पढ़ाई कर रहा कारोबारी संजय का बेटा हर्ष कुछ दिन पहले ही दिवाली के लिए घर आया। गुरुवार को दीपावली की पूजा के बाद हर्ष कंपनीबाग चौराहे के पास स्थित एमराल्ड अपार्टमेंट निवासी दोस्त के घर दिवाली पार्टी में शामिल होने चला गया। यह बात संजय और कनिका के अलावा कोई नहीं जानता था। यही वजह है कि जब भतीजी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग बचाने के लिए जुटे तो सबसे पहले संजय और कनिका को तो बाहर निकलकर अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन बेटा हर्ष नहीं दिखा। 

 
विज्ञापन

2 of 11
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दमलकर्मियों ने दो बार खंगाला घर
इस बीच दमकल कर्मी जब घर में दाखिल हुए तो उन्हें नौकरानी छवि और विदेशी बिल्ली के शव तो मिले लेकिन और कोई नहीं दिखा। इसपर रिश्तेदारों ने दमकल कर्मियों से हर्ष के न दिखने पर फिर से खोज करने के लिए कहा। दमकल कर्मियों ने फिर से पूरा घर छान मारा लेकिन हर्ष का पता नहीं चला। रिश्तेदारों की परेशानी के बीच हर्ष घर पहुंच गया तो उसे देखकर सबने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन

3 of 11
Kanpur Fire - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने दी माता-पिता को मुखाग्नि
कारोबारी संजय श्याम दसानी व उनकी पत्नी कनिका का शव शुक्रवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद उनके पांडुनगर स्थित घर ले जाया गया। वहां कई राजनैतिक दलों के नेताओं, बड़ी संख्या कारोबारियों के साथ ही परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। भैरोघाट में इकलौते बेटे हर्ष ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। वहीं, पांडुनगर में ही रहने वाली छवि का भी भैरोघाट पर अंतिम संस्कार हुआ।

4 of 11
इसी घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला घर में रहता था परिवार
कारोबारी संजय श्याम दासानी, पत्नी, बेटे और नौकरानी के साथ पांडुनगर में तीन मंजिला घर में रहते थे। घर का निचला तल संजय के भाई ललित श्याम दसानी का है। वर्तमान में वह परिवार संग कंपनीबाग स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके घर में ताला बंद है। पहली मंजिल में संजीव परिवार के साथ रहते थे। तीसरे तल पर संजीव के चचेरे भाई कमलेश पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दम घुटने से गई तीनों की जान
शुक्रवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम हुआ। रिपोर्ट में संजय श्याम दसानी, उनकी पत्नी कनिका और नौकरानी छवि की दम घुटने की पुष्टि हुई। आग लगने के दौरान कई जलती हुई चीज गिरने से संजय के हाथ झुलस गया था। बाकी किसी का शरीर कहीं भी झुलसा नहीं था।

 
विज्ञापन

6 of 11
दंपति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर को है शादी की 25वीं सालगिरह
कारोबारी के परिवार से जुड़े अमित खत्री ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को कारोबारी संजय श्याम दासानी और उनकी पत्नी कनिका की शादी की 25वीं सालगिरह थी। एक पार्टी आयोजित की जानी थी जिसको लेकर दंपती तैयारी कर रहा था। दंपती ने करीबियों को आमंत्रित करना भी शुरू कर दिया था, लेकिन हादसे की वजह से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
 
विज्ञापन

7 of 11
बिल्ली को बचाने की कोशिश करता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कहीं बिल्ली ने तो नहीं गिरा दिया दीया
संजय के घर सांत्वना देने पहुंचे कुछ लोग आग लगने के कारणों को लेकर चर्चा करते रहे। इस दौरान कुछ लोगों का कहना था कि ऐसा संभव है कि बिल्ली की वजह से जलता हुआ दीया मंदिर में न गिर गया हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि संजय की पत्नी काफी पूजा पाठ करती थीं और रोज ही दीया जलाया जाता था। हालांकि फॉरेंसिक टीम अभी आग लगने की स्पष्ट वजह नहीं बता सकी है। यह जरूर है कि दीया बड़ा था और उसमें घी ज्यादा मात्रा में भरा था, जिससे सूखी घास और फिर पर्दें में आग लग गई।

8 of 11
इसी घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पांडुनगर में दर्दनाक हादसा
कानपुर के पांडुनगर इलाके में आलीशान कोठी में बने लकड़ी के मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात लगी आग से बिस्कुट कारोबारी, उनकी पत्नी और नौकरानी की मौत हो गई। वेंटिलेशन की व्यवस्था व फायर अलार्म सिस्टम नहीं होने की वजह से घर में आग लगने का पता नहीं चल सका और धुएं की वजह से घर गैस चैंबर में तब्दील हो गया। कारोबारी का शव मुख्य दरवाजे के पास, जबकि पत्नी का बेडरूम की दहलीज पर मिला। दूसरे कमरे में नौकरानी व पालतू बिल्ली की मृत मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत दम घुटने से होना बताया गया है।
 

9 of 11
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
दोस्त के घर दिवाली पार्टी में गया था बेटा
काकादेव के पांडुनगर एच-वन ब्लॉक निवासी संजय श्याम दासानी (48) के पास एक नामी बिस्कुट फैक्टरी की फ्रेंचाइजी है। उनके परिवार में पत्नी कनिका (50) और बेटा हर्ष है। परिजनों ने बताया कि दीपावली के दिन संजय फैक्टरियों में पूजन और कर्मचारियों को गिफ्ट बांटने के बाद शाम को घर लौटे। इसके बाद घर में दीपावली की पूजा करने के बाद बेटा हर्ष कंपनीबाग स्थित एमराल्ड अपार्टमेंट में रहने वाले एक दोस्त के घर दीपावली की पार्टी में चला गया। 

10 of 11
आग से जला पूजा का सामान - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में बिछी सूखी घास में आग लगने की आशंका
तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे संजय व कनिका रात करीब 2:30 बजे बेडरूम, जबकि नौकरानी छवि चौहान (30) दूसरे कमरे में जाकर सो गई। इस दौरान घर में लकड़ी से बने मंदिर में दीपक जल रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात करीब तीन बजे के बाद मंदिर में रखे दीपक की गर्माहट से मंदिर में बिछी सूखी घास में आग लगी होगी। धीरे-धीरे आग ने मंदिर में लगे पर्दों और फिर लकड़ी के मंदिर को चपेट में ले लिया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
छवि चौहान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दंपती मुख्य दरवाजे की ओर भागे
वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होने की वजह से चैंबर में तब्दील हुए घर के अंदर तपिश और धुआं इतना ज्यादा हो गया कि घर के एसी, पंखा, कमरे, टीवी, कांच की टेबल आदि गलने लगे। जब संजय और कनिका की नींद खुली तब तक लपटें और धुआं पूरे घर में फैल गया। बचने के लिए दोनों मुख्य दरवाजे की ओर भागे होंगे। कनिका बेडरूम के बाहर ही गिर पड़ीं। वहीं, संजय मुख्य दरवाजे तक जरूर पहुंच गए, लेकिन सेंसर वाला लॉक खुलने के बाद वह मुख्य दरवाजे को खींचकर खोल न सके और वहीं गिर गए। वहीं, छवि दूसरे कमरे से बाहर नहीं निकल सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें