एकता हत्याकांड मामले में शुक्लागंज के ऋषि नगर मोहल्ले में रहने वाली उनकी मां सुनीता गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से उनकी बेटी को तड़पा-तड़पा कर विमल ने मारा है। उस तरह से उसे भी तड़पा-तड़पा कर फांसी की सजा दी जाए। तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और परिवार को न्याय मिलेगा।
मृतका के माता-पिता ने स्थानीय पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उन पर भरोसा कम है, जिसके लिए उच्च जांच एजेंसी सीबीआई से मामले की जांच कराई जाए। कहा कि डीएम कंपाउंड में रहने वाले लोग भी घटना में शामिल है, बस जांच सही हो।