kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
वायरल रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट हो गया है कि मनु को घटना की पूरी जानकारी थी, इसके बाद भी उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस ने मनु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि इस ऑडियो से स्पष्ट हो गया है कि विकास ने पुलिस के आने से पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। वह अपने मामा प्रेम प्रकाश के घर गया लेकिन वे नहीं मिले तो मनु ने उन्हें फोन कर बुलाया।