बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्नी अभी जेल में ही रहेगी। हालांकि पहले पुलिस को उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे, जिसकी वजह से उसे रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब पुलिस को उसके खिलाफ साक्ष्य मिल गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अमर दुबे की शादी की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी बुधवार सुबह (आठ जुलाई) हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
3 of 6
Amar dubey
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अमर दुबे की 29 जून को शादी हुई थी। दो दिन बाद ही बिकरू कांड हो गया था। पुलिस ने खुशी को भी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया और जेल भेजा था। बाद में पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने की वजह से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब पुलिस को साक्ष्य मिल गए हैं।
4 of 6
अमर दुबे
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी का कहना है कि खुशी को घटना की जानकारी थी। इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है। वहीं शुक्रवार को शादी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रभात मिश्र के साथ डांस करते नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों ने बताया था कि जबरन शादी हुई थी। वीडियो से ऐसा नहीं दिख रहा है। वहीं पूछताछ में भी ये बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 6
amar dubey encounter
- फोटो : amar ujala
वहीं, खुशी के पिता श्यामलाल व मां गायत्री तिवारी की ओर से अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने एसएसपी के जनसूचना कार्यालय से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी है। पत्र में कहा गया है कि श्यामलाल ने अपनी पुत्री खुशी का विवाह बिकरू निवासी अमर दुबे के साथ 29 जून को किया था। 3 जुलाई को चौबेपुर में फायरिंग में कुछ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
इसके बाद से खुशी का पता नहीं चल रहा है। उन्होंने सूचना को संबंधित व्यक्ति के जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता से संबंधित बताते हुए 48 घंटे के अंदर सूचना देने की मांग की है। मालूम हो कि हमीरपुर में पुलिस एनकाउंटर में अमर दुबे की मौत हो गई थी। अमर बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का खास गुर्गा बताया जाता था। घटना से तीन दिन पहले ही अमर और खुशी की शादी हुई थी। जिसमें विकास दुबे भी शामिल हुआ था।