कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे विकास दुबे के साथी प्रभात मिश्रा का गुरुवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। इस दौरान प्रभात को पैर में गोली लगी थी, जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
विकास दुबे-प्रभात मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि प्रभात को कानपुर लाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, जिसके कारण उसका एनकाउंटर किया गया। प्रभात को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
प्रभात ने पुलिस की गाड़ी पर बरसाई गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में विकास दुबे के साथ था प्रभात
कानपुर से भागने के बाद पुलिस को विकास दुबे के दिल्ली एनसीआर में छिपे होने की सूचना मिली थी। पता चला कि विकास दुबे अपने साथी प्रभात के साथ बड़खल मोड़ स्थित ओयो गेस्ट हाउस में छिपा हुआ है।इस पर पुलिस ने अपनी क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ होटल को घेर लिया। हालांकि तब तक होटल में ठहरे विकास दुबे और प्रभात वहां से चेकआउट करके जा चुके थे। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें विकास दुबे नजर आया।
4 of 6
प्रभात ने पुलिस की गाड़ी पर बरसाई गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
विकास तो एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया, लेकिन प्रभात मिश्रा व दो अन्य साथी श्रवण और अंकुर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्रवण और अंकुर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, जबकि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को यूपी पुलिस के हवाले किया जाना था। इसी के लिए उसे फरीदाबाद से कानपुर लाया जा रहा था। प्रभात ने रास्ते में ही पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की जिसके कारण उसका एनकाउंटर किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
प्रभात ने पुलिसकर्मी से छीना था पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह जब प्रभात मिश्रा को कानपुर लाने के दौरान एसटीएफ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी। इसी दौरान पनकी थाना क्षेत्र में उस गाड़ी का टायर पंचर हो गया जिसमें प्रभात को रखा गया था। अभी गाड़ी का पंचर बनाया जा रहा था कि मौका पाकर प्रभात ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और उसे लहराते हुए भागने का प्रयास करने लगा। उसने उसी पिस्टल से पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
प्रभात ने पुलिस की गाड़ी पर बरसाई गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एसटीफ के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली से प्रभात घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।