कानपुर के बिकरू में पुलिसकर्मियों से खूनी खेल खेलने के बाद भले ही विकास दुबे फरार हो गया हो, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी उसके लौट कर आने को लेकर दहशत साफ तौर पर देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा वो पंडितजी के खिलाफ कुछ नहीं बोल सकते हैं। जब पुलिस वाले खुद का न बचा जाए, तो हमार कौउन गारंटी है। गुरुवार की रात जब विकास और उसकेगुर्गे पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसा रहे थे, तो उस वक्त ग्रामीण अपने घरों में सुकून की नींद सो रहे थे।