दहशतगर्द विकास दुबे के खात्मे का सूत्रधार चौबेपुर जादेपुर धस्सा निवासी राहुल तिवारी अभी भी अंडरग्राउंड है। वह कहां है, किसके संपर्क में है, सवाल विकास की मौत के बाद भी बने हुए हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल व उसका परिवार फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में है।
विज्ञापन
2 of 5
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास और राहुल के बीच जमीन को लेकर रंजिश पनपी थी। इसी मामले में विकास ने उसे बंधक बनाकर जानलेवा हमला किया था। इसी मामले की रिपोर्ट एसओ चौबेपुर ने नहीं लिखी तो सीओ ने लिखवाई थी।
विज्ञापन
3 of 5
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीओ बिल्हौर ही अपने नेतृत्व में दो जुलाई को विकास के गांव दबिश देने पहुंचे थे। यहीं हुई मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस वाले शहीद हो गए थे। अब विकास के एनकाउंटर के बाद राहुल कहां है, ऐसे सवाल उठने लगे हैं। उसके घर में ताला लगा है।
4 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बता दें कि दो जुलाई की रात को विकास के गांव बिकरू दबिश डालने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।