फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: प्रवीण दुबे एनकाउंटर पर आयोग की टीम ने पूछे ऐसे सवाल, कई के जवाब देने में खुद उलझी पुलिस

Fri, 04 Sep 2020 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
विज्ञापन
1 of 6
इटावा में जांच करती न्यायिक आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम ने गुरुवार को इटावा पहुंचकर जांच की। टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ बिकरू कांड में शामिल प्रवीण दुबे उर्फ बऊआ एनकाउंटर स्पॉट का जायजा लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
इटावा में जांच करती न्यायिक आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान टीम ने एनकाउंटर में शामिल क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस से पूछताछ करते हुए पूछा कि बदमाशों की कैसे मिली जानकारी, कैसे घेराबंदी की, फायरिंग सबसे पहले किधर से हुई?, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बीएस चौहान की अगुआई में बनी इस टीम में एसके अग्रवाल (हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज) और एके गुप्ता (पूर्व डीजीपी) शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
इटावा में न्यायिक आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे यह टीम वन विभाग के अतिथि गृह सुमेर सिंह किला पहुंची। जहां टीम ने जिलाधिकारी जेबी सिंह, एसएसपी आकाश तोमर समेत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रवीण दुबे उर्फ बऊआ से जुड़ीं जानकारियां हासिल कर एनकाउंटर से संबंधित दस्तावेज लिए। 

4 of 6
बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी पहुंची इटावा  - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम इटावा के कचौरा घाट पहुंची जहां नौ जुलाई को एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में प्रवीण दुबे उर्फ बऊआ को मार गिराया था। न्यायिक आयोग की टीम ने मुठभेड़ स्थल का जायजा लेने के बाद एनकाउंटर में शामिल रहे एसओजी प्रभारी सत्येंद्र सिंह और सिविल लाइन प्रभारी जितेंद्र सिंह व उनकी टीम से पूछताछ की। 
 
विज्ञापन

5 of 6
बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी पहुंची इटावा  - फोटो : अमर उजाला
टीम ने एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों से पूछा कि उनको बदमाशों के बारे में जानकारी कैसे मिली? उनकी घेराबंदी कैसे की गई? मुठभेड़ में मारा गया बदमाश किस हथियार से फायर कर रहा था?, उसके साथ कितने साथी थे? किसके साथ स्कॉर्पियो की लूट की थी? गाड़ी किस पेड़ से टकराई थी? ऐसे कई सवाल पुलिस कर्मियों से किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी पहुंची इटावा  - फोटो : अमर उजाला
कुछ सवालों के जवाब पुलिस कर्मियों ने दे दिए तो कुछ नही दे सके। इसके बाद न्यायिक आयोग की टीम करीब तीन बजे इटावा से उज्जैन के लिए रवाना हो गई। जहां दहशतगर्द विकास दुबे ने आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह, एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद समेत जिले से सभी सर्किल आफिसर मौजूजद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें