फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरिया शादी में 'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भईया' गाने पर प्रभात के साथ झूमकर नाची थी खुशी

Sun, 19 Jul 2020 08:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के शॉर्प शूटर अमर दुबे और खुशी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में खुशी छोटे छोटे भाइयों के बड़े भईया, आज बनेंगे किसी के सइयां गाने में झूमकर डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में खुशी के साथ प्रभात मिश्रा भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अमर दुबे भी वीडियो में नजर आया है। 



 
विज्ञापन

2 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इससे पहले भी बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की मौत के बाद उसकी शादी का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मुखबिरी के आरोप में निलंबित दरोगा केके शर्मा (ब्राउन शर्ट में) विकास दुबे के साथ नजर आया था। दरोगा ने अमर दुबे के साथ भी फोटो खिंचवाई थी जो अब वायरल हो रही है। वीडियो में वर वधू को आशीर्वाद देने के दौरान विकास दुबे दरोगा केके शर्मा से कह रहा है डरो नहीं पास आओ। 

 
विज्ञापन

3 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वायरल वीडियो में विकास दुबे एक नवविवाहिता के साथ फोटो खिंचवाता दिख रहा है, जिसमें वो कहता है कि वो बैठकर नहीं, खड़े होकर ही फोटो खिंचवाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विकास के गुर्गे अमर दुबे और खुशी की शादी का है। कानपुर कांड के कुछ दिन पहले ही अमर और खुशी की शादी हुई थी।

 

4 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शादी के 9 दिन बाद ही अमर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। बहरहाल, वायरल वीडियो में नवविवाहिता कहती है कि मामा (विकास दुबे को) साथ में बैठकर एक फोटो खिंचवा लो। इस पर विकास दुबे बोलता है कि मैं खड़े होकर फोटो खिंचवाऊंगा। छह सेकेंड के इस वीडियो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि बिकरू गांव कांड के आरोपी बदमाश अमर दुबे को हमीरपुर में एसटीएफ ने मार गिराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। तीस तारीख को वो बिकरू पहुंची इसके दो दिन बाद वारदात को गई। ऐसे में उसमें उसकी भूमिका नहीं मिल रही है। खुद आलाधिकारियों का भी ये कहना था कि खुशी बेगुनाह है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस के साथ हमीरपुर एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की 29 जून को शादी बंदूक के दम पर दहशतगर्द विकास दुबे के किलेनुमा घर में हुई थी। अमर दुबे पर दर्ज केसों की जानकारी के बाद युवती के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था तो विकास ने दबाव डालकर शादी करवा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें