फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter News: एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा, जय ने विकास दुबे की पत्नी-बेटे को फरार कराने में की मदद

Wed, 08 Jul 2020 05:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर कांड को अंजाम देने के बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे और बेटे को फरार कराने में कारोबारी जय बाजपेई की भूमिका सामने आ रही है। आशंका है कि जय ने गाड़ी उपलब्ध करवाकर दोनों को लखनऊ से चंदौली पहुंचाया। एसटीएफ की पूछताछ में इस संबंध में अहम जानकारी व साक्ष्य मिले हैं। एसटीएफ की चार दिन से पूछताछ जारी है।


 
विज्ञापन

2 of 5
रिचा दुबे, कुख्यात अपराधी विकास दुबे - फोटो : amar ujala
विकास को असलहा मुहैया कराने में भी कारोबारी की संलिप्तता सामने आ रही है। शनिवार रात जय की तीन लग्जरी कारें लावारिस हालत में कानपुर के विजय नगर चौराहे के पास खड़ी मिली थीं। रविवार सुबह पुलिस गाड़ियां थाने ले आई थी और फिर जय को पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस के बाद एसटीएफ ने उससे पूछताछ शुरू की है। पहले जय ने बताया था कि विकास दुबे के साथ फोटो वायरल होने की वजह से उसने गाड़ियों को विजय नगर में खड़ा किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
बेटे और पत्नी के साथ विकास दुबे - फोटो : अम
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक विकास ने एनकाउंटर से पहले जय से फोन पर बातचीत की थी। इसमें विकास ने उसे बताया था कि कोई बड़ी घटना होने वाली है। वो लखनऊ में रहने वाली उसकी पत्नी रिचा दुबे और बेटे को सुरक्षित जगह पहुंचवा दे। आशंका है कि जय ने विकास के बताए ठिकाने पर उसकी पत्नी और बेटे को पहुंचाया, इसके बाद लौट आया। अब एसटीएफ यह गुत्थी सुलझाने में लगी है कि आखिर कारें लावारिस हालत में बगैर नंबर के क्यों खड़ी की गईं।

 

4 of 5
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को भी लखनऊ पहुंचाया
पूछताछ में एक तथ्य ये भी सामने आया है कि विकास शिवली से बाइक से कानपुर आया। यहां पर जय ने उसके लिए गाड़ी का इंतजाम कर दिया था। बाइक ठिकाने लगाकर कार से वह रवाना हो गया। यह भी हो सकता है कि जय ने किसी करीबी से उसे लखनऊ या आगे तक पहुंचवाया हो। पूछताछ पूरी होने के बाद ही ये तथ्य स्पष्ट हो सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
रकम, जेवरात और असलह लगाए ठिकाने
पुलिस ने जय के घरों में मंगलवार को छापा मारा। परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ खास रकम, जेवरात या असलह नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक वारदात के एक-दो दिन पहले ही जय ने घरों में रखी करोड़ों की नकदी, जेवरात और असलहे ठिकाने लगा दिए। असलहे ठिकाने लगाए या फिर विकास दुबे को दिए इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें