फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter: महाकाल की शरण से एनकाउंटर तक, पढ़ें 24 घंटे की कहानी

Fri, 10 Jul 2020 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर जिले के बिकरू में दो जुलाई की रात को दबिश देने गई पुलिस की टीम पर साथियों के साथ हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया। आइए आपको बताते हैं कि पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ।

 
विज्ञापन

2 of 9
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर गोलीकांड के सात दिन बाद गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण किया था। विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गार्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा था कि जानते हो मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़कर मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है।
 

4 of 9
सरला दुबे, विकास की मां - फोटो : amar ujala
मां बोली बेटे की जान बख्श दे सरकार
इसके बाद गैंगस्टर विकास दुबे की मां का बयान आया। उसने कहा कि हर साल मेरा बेटा उज्जैन मंदिर जाता था और श्रृंगार करवाता था। भोले बाबा ने मेरे बेटे की जान बचाई है। सरकार बेटे की जान बख्श दे।
विज्ञापन

5 of 9
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के बाद विकास से मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। विकास ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद घर के ठीक बगल में कुएं के पास पांच पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रखा गया था जिससे उनमें आग लगाकर सबूत मिटाने की योजना थी। पुलिसकर्मियों के शव जलाने के लिए तेल लाए थे। लेकिन शव इकट्ठे करने के बाद उसे मौका नहीं मिला। उसने खुलासा किया कि हमें खबर थी पुलिस सुबह आएगी, लेकिन पुलिस सुबह की बजाय रात में ही दबिश देने आ गई।
विज्ञापन

6 of 9
कुख्यात अपराधी विकास दुबे, उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह - फोटो : ANI
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चौबेपुर के अलावा कई थानों में मेरे मददगार थे। आगे उसने कहा कि एनकाउंटर के डर से फायरिंग की। विकास ने पूछताछ में कई बड़े चौंकाने वाले खुलासा किए थे। इसके बाद देर शाम को मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विकास ने महाकाल मंदिर में 250 का टिकट लिया।
विज्ञापन

7 of 9
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाल ा
उसने शुरुआत में अपनी पहचान छिपाई। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर हमारी नजर थी। विकास दुबे को हमने यूपी पुलिस के हवाले किया है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ के हवाले किया है। एसपी ने कहा, उज्जैन में विकास दुबे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। उज्जैन एसपी ने कहा, जिस दुकान से फूल और प्रसाद लिया उसी दुकानदान ने सूचना दी। उन्होंने कहा कि कानपुर पुलिस से कई बार बात हुई है। उज्जैन पुलिस की पारदर्शी कार्रवाई है। एसपी ने कहा, हर तथ्य से यूपी पुलिस को अवगत कराएंगे। 

8 of 9
कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार - फोटो : ANI
इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया। यूपी एसटीएफ विकास को लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गई। आज सुबह यूपी एसटीएफ जब विकास को ला रही थी उसकी गाड़ी रास्ते में ही पलट गई। इस दौरान विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन

9 of 9
एसटीएफ ने विकास दुबे की पत्नी और उसके बेटे को किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
इससे पहले गुरुवार की रात को विकास की पत्नी और बेटे को भी यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से दबोच लिया था। आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे उर्फ सोना व उनके बेटे को एसटीएफ ने लखनऊ कृष्णा नगर के नारायण पुरी मोहल्ले में एक खाली प्लाट के पास से गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें