फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter Case: अमर और प्रभात ने पुलिस की पिस्टलें लूट बरसाई थीं गोलियां, खून से लथपथ हुई थी खाकी

Thu, 09 Jul 2020 03:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur Encounter Case - फोटो : amar ujala
हमीरपुर में मारा गया बदमाश अमर दुबे और फरीदाबाद में गिरफ्तार कार्तिकेय उर्फ प्रभात मिश्रा ने भी दो जुलाई की रात पुलिस पर गोलियां चलाईं थीं। अमर ने अवैध 32 बोर की पिस्टल के अलावा पुलिसकर्मियों की 9 एमएम पिस्टल से गोलियां बरसाई थीं।

 
विज्ञापन

2 of 6
Kanpur Encounter Case - फोटो : amar ujala
एक 9 एमएम पिस्टल से कार्तिकेय ने भी पुलिसकर्मियों का सीना छलनी कर दिया था। एसएसपी दिनेश कुमार पी के मुताबिक अमर विकास दुबे का सबसे खास गुर्गा था। कार्तिकेय भी विकास की वजह से खुलेआम गुंडई करता था। वारदात की रात विकास के इशारे पर इन दोनों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं।

 
विज्ञापन

3 of 6
Kanpur Encounter Case - फोटो : amar ujala
जब पुलिसकर्मी छिपने को भागे तो दौड़ाकर घायल पुलिसकर्मियों को दबोच लिया। उनकी 9 एमएम की सरकारी पिस्टलें लूटीं और उनसे भी गोलियां चलाईं। पुलिस की पिस्टलों से ही पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। लूटी गईं दोनों 9 एमएम की पिस्टलें कार्तिकेय के पास से बरामद हुई हैं।

 

4 of 6
Kanpur Encounter Case - फोटो : amar ujala
विकास की दहशत, कमा रहा था अमर
एसएसपी ने बताया कि अमर खतरनाक था। जरा सी बात पर गोली चला देता था। वह विकास के नाम पर गुंडई करता रहता था, ताकि विकास की दहशत भी बनी रहे। इसके लिए विकास उसको पैसे भी देता था। वसूली करना, किसी को धमकना, जमीनों पर कब्जा करना जैसे कामों के लिए विकास अमर को ही भेजता था। विकास के साथ भी असलहों से लैस होकर चलता था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Kanpur Encounter Case - फोटो : amar ujala
असलहों के साथ खिंचवाता था फोटो
अमर विकास दुबे के घर पर ही रहता था। उसी की गाड़ियों से घूमता था। गाड़ियों और असलहों के साथ फोटो खिंचवाना उसका शौक था। सोशल मीडिया पर उसकी ऐसी तमाम फोटो पड़ी हैं। वह भविष्य में राजनीति में आना चाहता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kanpur Encounter Case - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मियों को खुलेआम धमकाता था
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चौबेपुर थाने में अमर का भी रुतबा था। थानेदार से लेकर अन्य पुलिसकर्मी उसके खास बने थे। जब भी वह थाने जाता था तो सभी उसकी आवभगत में लग जाते। कई बार पुलिस से उसकी झड़प भी हो चुकी है। पुलिस को भी धमकी दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें